लखनऊ : शिवा बनकर हिन्दू मंदिर में घुसे तौफीक ने ईंट मारकर तोड़ी शनिदेव-हनुमान की मूर्ति

Summary :

लखनऊ के प्राचीन लेटे हुए हनुमान जी के मंदिर में पहचान छुपाकर प्रवेश करने वाले युवक ने हनुमान और शनिदेव की मूर्ति के साथ तोड़फोड़ की।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ से हिन्दू मंदिर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। लखनऊ के प्राचीन लेटे हुए हनुमान जी के मंदिर में पहचान छुपाकर प्रवेश करने वाले युवक ने हनुमान और शनिदेव की मूर्ति के साथ तोड़फोड़ की। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बताया जा रहा है कि 25 वर्षीय युवक अपनी पहचान छिपाकर और माथे पर टीका लगाकर मंदिर में आया था। जिसके बाद उसने ईंट मार कर शनि देव और हनुमान जी की मूर्ति को खंडित कर दिया और ध्वज को भी तोड़ दिया। लोगों ने उसका विरोध किया तो वह अभद्रता करने लगा। 


मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने उसको घेराबंदी कर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान मंदिर के अध्यक्ष डा. विवेक तांगड़ी भी मंदिर पहुंच गए। उन्होंने भीड़ से आरोपित युवक को छुड़ाकर चौक पुलिस को सौंप दिया। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि पुलिस ने पूछताछ की तो उसने अपना नाम तौफीक अहमद बताया। फ़िलहाल मामले की जांच चल रही है।

Desk Team