यूपी की राजधानी से इस वक्त की बड़ी दर्दनाक खबर सामने आई है। लखनऊ के गोमतीनगर में आज गुरुवार को एक दिल दहला देने वाला गोलीकांड सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ICICI बैंक में काम करने वाली दिव्या मिश्रा की गोली मारकर उसके पति ने हत्या कर दी गई। यह भी खबर है कि दिव्या के पति मानस ने उन्हें बैंक के बाहर किसी बहाने से बुलाया था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई, जिसके बाद मानस ने दिव्या पर फायरिंग कर दी। यह घटना सुबह करीब 11:22 बजे के आसपास की है। गंभीर स्थिति में दिव्या को लोहिया संस्थान ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद आरोपी पत्नी ने भी अपनी जान गवां दी है।
पत्नी की हत्या के बाद घर पहुंचा पति

इस घटना को लेकर पुलिस ने बताया है कि, पत्नी दिव्या मिश्रा को गोली मारने के बाद मानस मौके से भाग निकला और हुसड़िया स्थित अपने घर आया। यहां उसने अपनी बहन विभा बाजपेई को भी बंदूक से छल्ली कर दिया। इसके बाद मानस ने खुद को भी कई गोली मारी। इस घटना में 3 लोगों की अबतक जान जाने की खबर सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी सबूत इकक्ठा किए हैं और पूरे मामले की जांच करने में लगे हुए हैं।
पारिवारिक विवाद सबसे बड़ा कारण?
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से आपसी विवाद चल रहा था, इसकी जानकारी अब पुलिस को मिली है। बताया जा रहा है कि दोनों का मामला फैमिली कोर्ट में भी ट्रायल के तौर पर चल रहा था। हालांकि, हत्या और आत्महत्या की असली वजह क्या थी, यह अभी पूरी नहीं साफ़ हो पाया है। पुलिस परिवार के अन्य लोगों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं को देखते हुए जांच कर रही है।
पुलिस ने शुरू की विशेष जांच
इस हत्याकांड के बाद गोमतीनगर और हुसड़िया इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना को बारीकी से लिया। दिव्या मिश्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की पूरी तस्वीर जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी। फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि असल में क्या हुआ था, जिसके कारण परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई।



Download Android App
Download iOS App




