उत्तर प्रदेश के महराजगंज में मुर्गे की मौत को लेकर पूर्व विधायक के बेटे ने हत्या का केस दर्ज कराया है। सिंदुरिया पुलिस स्टेशन में दी इस शिकायत में युवक ने मुर्गे का पोस्टमॉर्टम कराए जाने की भी मांग की है। मामला सामने आने के बाद इलाके में इस अनोखे केस की चर्चाएं दूर-दूर तक होने लगी है।
दरअसल, पिपरा कल्याण गांव के निवासी और 1977 में महराजगंज के विधायक रहे दुक्खी प्रसाद के बेटे राजकुमार भारती ने बताया कि उनका परिवार पक्षियों से बहुत लगाव रखता हैं, इसलिए घर पर तोता, कबूतर के साथ चार मुर्गी और एक मुर्गा पाला गया है।

उन्होंने कहा कि उनका परिवार किसी काम के चलते महराजगंज गए हुए थे, जबकि उनका बेटा स्कूल गया हुआ था। बेटा जब स्कूल से घर पहुंचा तो मुर्गा तड़प रहा था। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। राजकुमार को शक है कि उसके मुर्गे को किसी ने जहर देकर मारा है। इतना ही नहीं, राजकुमार भारती ने मुर्गे का पोस्टमॉर्टम भी किए जाने की मांग की है।


Download Android App
Download iOS App



