Maneka Gandhi Nomination: मेनका गांधी ने बुधवार को सुल्तानपुर लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। इसके साथ ही चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी संपत्ति का ब्यौरा भी दिया है।
Highlights
बीजेपी प्रत्याशी मेनका गांधी ने सुल्तानपुर लोकसभा सीट से किया नामांकन
चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया
नामांकन के दौरान मौजूद रहे कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल
बीजेपी प्रत्याशी मेनका गांधी ने आज यूपी की सुल्तानपुर लोकसभा सीट से नामांकन किया है। सबसे पहले उन्होंने कलक्ट्रेट तक रोड शो निकाला और फिर जिला निर्वाचन अधिकारी के सामने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। उन्होंने अपनी चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया है। 2024 में दिए शपथ पत्र के अनुसार पिछले 5 सालों में तकरीबन 10 करोड़ रुपये उनकी दौलत घटी है।
संपत्ति का ब्यौरा दिया
शपथ पत्र के मुताबिक, बीजेपी प्रत्याशी मेनका गांधी के पास 48, 500 रुपये नगद हैं. बैंक खातों में 16 करोड़ 43 लाख रुपये जमा है. वहीं, 23 करोड़ 30 लाख रुपये के विभिन्न कंपनियों के शेयर हैं। इसके साथ ही बीमा पॉलिसियों में 77 लाख 92 हजार रुपये इंवेस्ट किए हैं। मेनका के पास एक राइफल भी है, जिसकी कीमत 40 हजार है।
नामांकन के दौरान मौजूद रहे कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल
नामांकन दाखिल करने के समय उनके साथ निषाद पार्टी के अध्यक्ष और मंत्री डॉ. संजय निषाद और अपना दल नेता और कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल भी थे। पत्रकारों से बात करते हुए मेनका गांधी ने कहा कि वह अगले पांच साल में पिछले कार्यकाल से ज्यादा काम करेंगी। उन्होंने कहा कि वह यहां प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोगों को और अधिक घर उपलब्ध कराना चाहती हैं।


Download Android App
Download iOS App




