मथुरा : राजकीय रेलवे पुलिस ने मथुरा जनपद के फरह कस्बे में जनसेवा केंद्र संचालित करने वाले एक युवक को फर्जी आईडी से रेलवे टिकट बनाने के मामले में गिरफ्तार किया है। राजकीय रेलवे पुलिस की एक टीम ने कस्बे में स्थित जीतू कम्प्यूटर सेंटर पर छापा मारकर रवि बंसल को गिरफ्तार किया।
वहां फर्जी आईडी से रेलवे टिकट बुक की जा रही थीं। आगरा के राजामंडी चौकी प्रभारी रामकेत मीणा ने बताया कि उन्हें जनसेवा केंद्र पर फर्जी आईडी से रेलवे टिकट बेचे जाने की शिकायतें मिली थीं, जिसके आधार पर बृहस्पतिवार को कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि आरोपी रवि बंसल से पूछताछ की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



