मथुरा : पुजारी के साथ मारपीट के मामले में जांच शुरू

Summary :

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में एक मंदिर के पुजारी के साथ कथित तौर पर पुलिस उप निरीक्षक द्वारा मारपीट किये जाने के मामले की जांच का आदेश दिया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में एक मंदिर के पुजारी के साथ कथित तौर पर पुलिस उप निरीक्षक द्वारा मारपीट किये जाने के मामले की जांच का आदेश दिया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
इस मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें उप निरीक्षक राम अवध यादव और बरसाना के लाडली मंदिर के पुजारी दिखाई दे रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि गोवर्धन सर्किल अधिकारी गौरव कुमार त्रिपाठी मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपेंगे।

Shera Rajput