मथुरा के वृंदावन में संत देव मुरारी बापू ने उस वक्त ज़ोरदार हंगामा किया जब पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची। एक महिला ने मुरारी बापू पर छेड़छाड़ और जान से मरने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर जब पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची तो मुरारी बापू ने आत्महत्या की धमकी देते हुए ज़ोरदार बवाल किया। हालांकि पुलिस बाद में उन्होंने गिरफ्तार कर लिया।
दरअसल, महिला ने आरोप लगाया कि 3 अक्टूबर को स्कूटी से अपने घर जा रही थी। इस दौरान वह मुरारी बापू के घर के आगे बने स्पीड ब्रेकर पर गिर गई। जब महिला ने मुरारी बापू से कहा कि यह स्पीड ब्रेकर को गलत है और अन्य लोग भी आए दिन इसपर गिरते है तो मुरारी बापू ने महिला को गलत तरीके से धक्का मारते हुए गालियां दी।

महिला की शिकायत के बाद जब पुलिस मंगलवार को वृंदावन की आनंद वाटिका कॉलोनी से मुरारी बापू को गिरफ्तार करने पहुंची तो उन्होंने अपने घर का दरवाजा बंद कर लिया और बालकनी में जाकर खड़े हो गए। और आत्महत्या की धमकी देने लगे। पुलिस बल के साथ पहुंचे सीओ सदर राममोहन शर्मा ने उन्हें काफी समझाने का प्रयास किया मगर वो नीचे नहीं आए। काफी मश्कत के बाद जब वह नीचे आए तो पुलिस उन्हें गिरफ्तार करके ले गई।
पीड़िता का आरोप
पीड़िता का आरोप है कि किशोरपुरा के रहने वाले सौरभ गौतम और गौरव गौतम पर उनके 35 लाख रुपये बकाया हैं। इसको लेकर कोर्ट में केस चल रहा है। कुछ दिन पहले देव मुरारी बापू, सौरभ, गौरव, दो अन्य लोगों को लेकर उनके घर पहुंचे। गाली गलौज करते हुए हथियार निकालकर धमकी देते हुए केस वापस लेने के लिए कहा और 10 लाख रुपये भी मांगे।
देव मुरारी बापू ने जारी किया Video
मामले पर बुधवार को देव मुरारी बापू ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि उनका महिला से कोई वाद-विवाद नहीं है। महिला से कोई रुपया का लेन देन नही है। उनको न तो धमकाया है और ना कभी कोई गाली दी है. वे हिंदुत्व को लेकर काम कर रहे हैं. कुछ लोग उन्हें रोकना चाहते हैं।
उन्होंने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पुलिस छह दिसंबर को श्रीकृष्ण जन्म भूमि स्थान की शाही ईदगाह के लिए पदयात्रा को कमजोर करना चाहती है, यह मेरे साथ बहुत बड़ा षड्यंत्र है। उन्होंने धमकी दी थी कि वे बुधवार दोपहर दो बजे आत्महत्या कर लेंगे। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।


Download Android App
Download iOS App



