Mathura Sex Racket Busted: यमुना एक्सप्रेसवे के पास 2 गेस्ट हाउसों में पुलिस की छापेमारी, आपत्तिजनक हालत में मिले 10 युवक और 7 युवतियां

Summary :

यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे चल रहे एक कथित बड़े सेक्स रैकेट नेटवर्क का मथुरा पुलिस ने फिल्मी अंदाज में पर्दाफाश किया है। राया कट के पास स्थित दो गेस्ट हाउसों पर पुलिस की टीमों ने एक साथ अचानक छापेमारी की, जिससे वहां भगदड़ मच गई। छापेमारी में पुलिस ने 17 लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और इसमें कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। आपत्तिजनक हालत में मिले 10 युवक और 7 युवतियां जानकारी के अनुसार, राया थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के राया कट के पास ‘रॉयल होटल’ और…

यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे चल रहे एक कथित बड़े सेक्स रैकेट नेटवर्क का मथुरा पुलिस ने फिल्मी अंदाज में पर्दाफाश किया है। राया कट के पास स्थित दो गेस्ट हाउसों पर पुलिस की टीमों ने एक साथ अचानक छापेमारी की, जिससे वहां भगदड़ मच गई। छापेमारी में पुलिस ने 17 लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और इसमें कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

आपत्तिजनक हालत में मिले 10 युवक और 7 युवतियां

जानकारी के अनुसार, राया थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के राया कट के पास ‘रॉयल होटल’ और ‘न्यू सांवरिया गेस्ट हाउस’ पर पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान दोनों जगहों पर 10 युवक और 7 युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिली। पुलिस को देखते ही अचानक भगदड़ मच गई, सब इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने इस सभी को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

कहां की रहने वाली हैं ये युवतियां?

पुलिस ने बताया कि सेक्स रैकेट से जुड़ी ये युवतियां दिल्ली, पंजाब, अलीगढ़ और पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। पुलिस इन सभी से पूछताछ कर रही है। पुलिस हिरासत में ली गई इन युवतियों से इस सेक्स रैकेट के पूरे नेटवर्क और उसके संचालन के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

कई समय से मिल रही थी शिकायतें

Mathura Sex Racket Busted
Sex Racket Busted in Mathura (Image- Social Media)

इस पूरी कार्रवाई को सीओ महावन संजीव कुमार राय के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इन गेस्ट हाउसों में काफी समय से गलत और अनैतिक काम होने की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर अचानक छापेमारी करने की योजना बनाई। फिलहाल, पुलिस मौके से मिले सबूतों के आधार पर मामले की गहराई से जांच कर रही है और इस धंधे के पीछे जुड़े अन्य लोगों के नेटवर्क को भी खंगाला जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।