उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि किसानो के तथाकथित नेता राकेश टिकैत किसान आंदोलन नहीं बल्कि चुनाव आंदोलन चला रहे हैं। मौर्य ने गुरूवार को कहा कि किसानों के नाम पर जो आंदोलन बीते कई महीने से पश्चिम में चलाया जा रहा है वह किसानों के हितो के लिए नहीं बल्कि अपने हितों के लिए चलाया जा रहा है।
तीन कृषि कानून से किसानो को कोई समस्या नहीं है लेकिन इसकी आड़ में टिकैत और उनकी हितैषी पार्टियां सरकार को बेवजह घेरने का काम कर रही है जबकि उन्हे अच्छी तरह पता है कि अब उनकी दाल नहीं गलने वाली और उनकी साजिश का भंडाफोड़ हो चुका है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुये उन्होने कहा कि उनकी सरकार ने प्रदेश में गुण्डाराज खत्म कर दिया। अब ठेकों और भर्तियों में जातिवाद और धनबल समाप्त करके सिर्फ पात्रों को नौकरियां दी जा रही हैं। सरकार ने मेद्यावी खिलाड़यों और छात्रों के नाम सड़के देकर उनके नाम को रोशन किया है। उनकी सरकार ने सपा की तरह किसी भी समाज के साथ बेवफाई नहीं की है।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि अपने मुख्यमंत्रित्व काल में जिस तरह से उन्होंने अन्य लोगों का गलाघोट कर अपने समाज को तव्वजों देकर नौकरियां दिलावाई है उसकी मिसा नहीं है। समाजवाद के नाम पर अपनी दुकान चलाने वाले अखिलेश यादव ने अन्य समाज को तव्वजों नहीं दी। उन्होंने रोजा इफ्तार एक सम्प्रदाय के लोगों को जिस तरह से रिझाने का फर्जी प्रयास किया है उससे अब लोग होशियार हो गये है। यही कारण है कि अब असदुद्दीन ओवैसी जैसे लोग यहां आकर अपने सम्प्रदाय विशेष की बात जोर शोर से उठाकर अखिलेश की नींद हराम कर रहे है।


Download Android App
Download iOS App



