मायावती ने प्रदूषण पर जताई चिंता, कहा- संसद में चर्चा के बाद ठोस नीति बनाए सरकार

Summary :

मायावती ने कहा है कि प्रदूषण देश की राजधानी दिल्ली की ही भयावह समस्या नहीं है बल्कि पूरा देश व खासकर यूपी जैसे विशाल जनसंख्या वाले प्रदेश के ज्यादातर शहर इस भयानक समस्या से पीड़ित हैं।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने प्रदूषण पर चिंता जताई है। मायावती ने कहा है कि प्रदूषण देश की राजधानी दिल्ली की ही भयावह समस्या नहीं है बल्कि पूरा देश व खासकर यूपी जैसे विशाल जनसंख्या वाले प्रदेश के ज्यादातर शहर इस भयानक समस्या से पीड़ित हैं। 
मंगलवार को बसपा सुप्रीमो ने ट्वीट किया,”प्रदूषण देश की राजधानी दिल्ली की ही भयावह समस्या नहीं है बल्कि पूरा देश व खासकर यूपी जैसे विशाल जनसंख्या वाले प्रदेश के ज्यादातर शहर इस भयानक समस्या से पीड़ित हैं। इसके मूल कारणों को समझकर इसपर समुचित ध्यान देना अब बहुत ही जरूरी है। सरकार इसपर तुरन्त प्रभावी ध्यान दे तो बेहतर है।” 
एक अन्य ट्वीट में मायावती ने लिखा, ” वैसे तो सरकारी लापरवाही आदि के कारण प्रदूषण व्यापक जनसमस्या का रूप ले चुका है तथा लोग इसके खिलाफ सड़कों पर उतरने को मजबूर हो रहे हैं। इसलिए प्रदूषण पर संसद में चर्चा के बाद इसपर ठोस नीति व कार्यक्रम बनाकर इसको सख्ती से लागू करने की जरूरत है जो जनहित का सबसे बड़ा एक काम होगा।”

दिल्ली में मौसम हुआ सुहावना, लेकिन वायु की गुणवत्ता ‘खराब’

Desk Team