बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी को मजबूत करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। दरअसल, पार्टी में सेकंड लीडरशिप लाइन के नेताओं के पार्टी छोड़कर जाने या उन्हें निकाले जाने के बाद कोई बड़ा चेहरा नहीं बचा था। लेकिन अब पार्टी द्वारा जिन नेताओं को नाराजगी के चलते या फिर किसी गलतफहमी में निकाला गया उनकी नेताओं की घर वापसी शुरू हो गई है। मायावती ने स्वयं इसके लिए पहले शुरू की है, जिससे संगठन को मजबूती मिल सके।
प्रयागराज, वाराणसी मिर्जापुर मंडल में यह काम शुरू हो गया है। पश्चिमी यूपी में बाहर गए पुराने नेताओं से सेक्टर प्रभारी संपर्क कर रहे हैं। मायावती ने विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को दुरुस्त करने की तैयारियां तेज कर दी है। वह स्वयं प्रत्येक मंडल की समीक्षा कर रही हैं। मुख्य सेक्टर प्रभारियों को महीने के अंत तक बूथ स्तर तक संगठन को दुरस्त करने को कहा है, जिससे अगले 2 महीनों में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी जाएं। मायावती के निर्देश पर संगठन को बूथ स्तर तक गठन करने की दिशा में काम शुरू कर दिया गया है।
बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने प्रयागराज मंडल का पुनर्गठन कर दिया है। इसमें पार्टी में वापस आए राजू गौतम को भी शामिल किया गया है। भीमराव अंबेडकर, विजय प्रताप, अशोक कुमार गौतम, अमरेंद्र बहादुर पासी, दीपचंद्र गौतम के साथ ही राजू गौतम को प्रयागराज मंडल का मुख्य सेक्टर प्रभारी बनाया गया है। राजू गौतम एक समय मायावती के विश्वासपात्रों में से एक थे और इसके साथ ही वो कई राज्यों के प्रभारी भी रह चुके हैं। उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया था, लेकिन घर वापसी की प्रक्रिया में उन्हें पार्टी से दुबारा जोड़ा गया है।


Download Android App
Download iOS App



