संसद में सत्ता तथा विपक्ष के बीच गतिरोध को बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने गुरुवार को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया।
देश की संसद व इसके उच्च सदन राज्यसभा में गत दिनों सत्ता व विपक्ष के बीच गतिरोध में जो कुछ हुआ वह अति दुर्भाग्यपूर्ण। मैंने अपने लम्बे संसदीय जीवन में बहुत बार सत्ता व विपक्ष के बीच तीखी तकरार, तनाव व तीव्र विरोध आदि देखे हैं किन्तु संसद में अब जैसा दृश्य कभी नहीं देखा है।
— Mayawati (@Mayawati) August 12, 2021
मायावती ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ देश की संसद तथा इसके उच्च सदन राज्यसभा में गत दिनों में सत्ता व विपक्ष के बीच गतिरोध में जो कुछ हुआ वह अति दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने अपने लंबे संसदीय जीवन में बहुत बार सत्ता व विपक्ष के बीच तीखी तकरार, तनाव व तीव्र विरोध आदि देखे हैं, किन्तु संसद में अब जैसा दृश्य कभी नहीं देखा।’’
गौरतलब है कि संसद का 19 जुलाई से शुरू हुआ मानसून सत्र अपने पूर्व निर्धारित समय से दो दिन पहले ही बुधवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। पेगासस जासूसी मामले और तीन कृषि कानूनों सहित विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी दलों के हंगामे के कारण लोकसभा में जहां मात्र 22 प्रतिशत, वहीं राज्यसभा में महज 28 प्रतिशत ही कामकाज हो पाया।


Download Android App
Download iOS App



