Meerut Toll Plaza News: टोलकर्मियों की गुंडागर्दी, सेना के जवान को लात-घूंसे और डंडे से पीटा

Summary :

Meerut Toll Plaza News: देश की सेवा के लिए हमेशा तैनात सेना के जवान के साथ मारपीट और बर्बरता का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि मेरठ-करनाल हाईवे पर स्थित भूनी टोल प्लाजा पर सेना का जवान दिल्ली एयपोर्ट जा रहा था तभी टोलकर्मियों के साथ सेना के जवान की बहस हो गई थी और यह बहस इतनी बढ़ गई की टोलकर्मी गुंडागर्दी पर उतर गए। टोलकर्मियों ने सेना के जवान को लात- घूंसे और डंडे से पीटा साथ ही जवान को बचाने आए दो भाइयों के साथ भी मारपीट की गई है। Meerut Toll Plaza News…

Meerut Toll Plaza News: देश की सेवा के लिए हमेशा तैनात सेना के जवान के साथ मारपीट और बर्बरता का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि मेरठ-करनाल हाईवे पर स्थित भूनी टोल प्लाजा पर सेना का जवान दिल्ली एयपोर्ट जा रहा था तभी टोलकर्मियों के साथ सेना के जवान की बहस हो गई थी और यह बहस इतनी बढ़ गई की टोलकर्मी गुंडागर्दी पर उतर गए। टोलकर्मियों ने सेना के जवान को लात- घूंसे और डंडे से पीटा साथ ही जवान को बचाने आए दो भाइयों के साथ भी मारपीट की गई है।

Meerut Toll Plaza News

Bhuni Toll Plaza पर सेना के जवान के साथ मारपीट के बाद चीख-पुकार मच गई। इस घटना में सेना के जवान, उनके दो भाई समेत दो टोलकर्मी भी घायल हो गए है। घायलों को उपचार के लिए मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां टोलकर्मी की हालात नाजुक बताई जा रही है।

मामले की जांच कर रही पुलिस

Bhuni Toll Plaza  पर सेना के जवान के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि सेना का जवान पास के ही गांव का रहने वाला है और कश्मीर में उनकी पोस्टिंग है। ड्यूटी पर जाने के दौरान उनके साथ मारपीट की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं अन्य लोगों की तलाश जारी है।

क्या है पूरा मामला

सेना के जवान ड्यूटी पर जाने के लिए अपने भाई के साथ दिल्ली एयरपोर्ट के लिए निकले थे, लेकिन बताया जा रहा है कि भूनी टोल प्लाजा पर टोल फीस को लेकर सेना के जवान के साथ बहस शुरू हुई थी। टोलकर्मियों ने सेना के जवान के साथ मारपीट शुरू कर दी और बीच-बचाव में आए भाइयों के साथ भी मारपीट की गई है।

ALSO READ: ‘सॉरी बाबा, मैं यूजलेस हूं..’ Sharda University में फिर बड़ा कांड! बीटेक के छात्र शिवम ने की आत्महत्या

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।