उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री गिरिराज सिंह धर्मेश एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। वह आगरा सदर पुलिस थाने में गए और हिरासत में लिए गए अपने दो समर्थकों को रिहा करा लिया। यह घटना मंगलवार को हुई। जब पुलिस ने राम शरण व उसके बेटे अंकुर को हिरासत में ले लिया।
अंकुर गौशाला को चलाता है। दोनों का नगर निगम के अधिकारियों से विवाद हो गया। इस पर पुलिस को बुला लिया गया। मंत्री को जब घटना की जानकारी मिली तो वह खुद थाने पहुंच गए और वहां एक घंटे तक रुके रहे। उन्होंने अपने समर्थकों को रिहा करा लिया। राम शरण भाजपा का कार्यकर्ता है।
मंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि राम शरण के जुर्माना भरने के बावजूद पुलिस ने उसे पीटा और हवालात में रखा। मंत्री ने कहा, मैं वहां गया, क्योंकि एक पक्ष को पुलिस द्वारा यातनाएं दी जा रही थीं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दोषी पुलिसकर्मियों को दंडित किया जाएगा। मुझे प्रोटोकॉल तोड़कर थाने जाना पड़ा।


Download Android App
Download iOS App



