उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक भारत श्रेष्ठ भारत का जो विकास का नारा दिया गया वो सामने दिखाई दिया और सम्पूर्ण भारत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को रिकार्ड जीत मिली।
मुख्यमंत्री योगी ने मंगलवार को यहां कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले पाँच वर्ष में जो भी विकास हुआ है वह श्री मोदी सरकार की नीतियों के कारण ही सम्भव हुआ।
उन्होंने कहा कि देश की जनता जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति में नहीं पड़गी, यह इस चुनाव में जनता ने साबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि जम्मू से लेकर कर्नाटक तक जो भगवा झंडा लहरा रहा है वह पार्टी कार्यकर्ताओं के कड़ी संघर्ष का ही नतीजा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि झूठे वादे और धनबाजी से काम नहीं चलेगा। गरीबों तक योजना का लाभ पहुंच सके यह ज्यादा जरूरी है। पूरे देश में कहीं भी जाति, क्षेत्र और मजहब के नाम पर कोई भेदभाव नहीं हुआ। इस चुनाव में भाजपा को 300 से अधिक सीटों पर जीत मिली। देश की सुरक्षा और विकास को जो नहीं मानते हैं उन्हें देश की जनता ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में लंबी-लंबी लाइन बूथ पर देखने को मिला है। गोरखपुर और प्रदेश के अन्य जिलों के लोगों ने बाहर से आकर पार्टी को वोट किया।
मुख्यमंत्री योगी लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचण्ड विजय के बाद आज पहली बार गोरखपुर में कार्यकर्ताओं के साथ धन्यवाद रैली के रूप में मनाया। उन्होंने सदर लोकसभा क्षेत्र के पचीस ऐसे बूथों के कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया जिन बूथों पर भजपा प्रत्याशी को सर्वाधिक वोट मिले।
इस अवसर पर गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए गोरखपुर के विकास और मुख्यमंत्री श्री योगी के निर्देशन में उत्कृष्ट कार्य करने का आश्वसन दिया।


Download Android App
Download iOS App



