‘मम्मी की सहेलियां हमें…’, प्रेमी संग भागी विधवा महिला, बटे ने सुनाई कलयुगी मां की काली करतूत

Summary :

UP News: कलयुग में सभी रिश्ते केवल नाम के रह जाएंगे, यह हम सभी ने सुना है लेकिन अब समाज में इसके उदाहरण भी देखने को मिल रहे हैं। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रहने वाला 17 साल का मनीष पुलिस स्टेशन पहुंचकर अपनी कलयुगी मां की करतूत बताते हुए रोने लगता है। मनीष की कहानी की कहानी सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। मनीष ने कहा- मुझे बचा लो सर, पापा नहीं रहे हमारे और मम्मी किसी के साथ भाग गई। खाने के लाले पड़े मनीष ने बताया- मैं और मेरा भाई गंगोह गाँव में रहते हैं। पिताजी की…

UP News: कलयुग में सभी रिश्ते केवल नाम के रह जाएंगे, यह हम सभी ने सुना है लेकिन अब समाज में इसके उदाहरण भी देखने को मिल रहे हैं। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रहने वाला 17 साल का मनीष पुलिस स्टेशन पहुंचकर अपनी कलयुगी मां की करतूत बताते हुए रोने लगता है। मनीष की कहानी की कहानी सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। मनीष ने कहा- मुझे बचा लो सर, पापा नहीं रहे हमारे और मम्मी किसी के साथ भाग गई।

खाने के लाले पड़े

मनीष ने बताया- मैं और मेरा भाई गंगोह गाँव में रहते हैं। पिताजी की बीमारी के कारण मौत हो गई है। मेरी मां पिछले दो सालों से मुज़फ़्फ़रनगर के एक युवक अनुज भाटी के साथ रिलेशनशिप में हैं। मेरी मां 42 साल की हैं। वह हम दोनों को अकेला छोड़कर अपने प्रेमी के साथ भाग गई हैं। जाते समय वह घर में रखे सारे गहने और लगभग साढ़े तीन लाख रुपये की नकदी भी ले गई। हमारा सब कुछ छिन गया है। हमें खाने के भी लाले पड़ रहे हैं।

Letter
Letter

धमकियां देता है मां का प्रेमी

बेटे ने आगे बताया- मां का प्रेमी और उसके तीन दोस्त अब मुझे और मेरे भाई को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उसने कहा- कुछ दिन पहले हमारी मां रिहाना शहज़ादी और नूरजहां नाम की महिलाओं के साथ पंजाब गई थीं फिर वह वापस नहीं लौटीं। हमें पता चला कि वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई हैं। बेटे मनीष ने कहा- रेहाना, नूरजहाँ और शहजादी ने धमकी दी है कि अगर पुलिस में शिकायत की तो झूठे केस में फंसा देंगे या जान से मार देंगे। दरअसल, अब मां का प्रेमी पिता की ज़मीन और बाकी सामान भी हड़पना चाहता है। इसीलिए वे हमें धमकियां दे रहे हैं।

 

न्याय की मांग

दोनों बच्चों की विधवा मां 25 जुलाई से लापता है। पीड़ित बेटे ने मांग की है कि उसकी माँ और उसके साथियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि उन्हें न्याय मिल सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जाँच जारी है। लड़के ने थाने में आवेदन देकर कहा है कि मैं चाहता हूँ कि जिन लोगों ने ऐसा किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई हो।

ये भी पढ़ें- रेप की 1000 वीडियो बनाने वाला Prajwal Revanna दोषी करार, कोर्ट में फूट-फूटकर रोया

Neha Singh