मुजफ्फरनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, बस ने दो मोटरसाइकिलों को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत

Summary :

Muzaffarnagar Road Accident: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना इलाके में भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। बुधवार शाम एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। इस घटना में तीन साल की बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई। थाना प्रभारी सुभाष अत्री ने बताया कि दुर्घटना बुढ़ाना थाना क्षेत्र अंतर्गत भसाना गांव के पास बुढ़ाना रोड पर उस समय हुई जब दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच लोग मुजफ्फरनगर से आ रहे थे। ड्राइवर मौके से फरार उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में मारे गए इदरीस (60) और साजिद (24) एक मोटरसाइकिल पर…

Muzaffarnagar Road Accident: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना इलाके में भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। बुधवार शाम एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। इस घटना में तीन साल की बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई। थाना प्रभारी सुभाष अत्री ने बताया कि दुर्घटना बुढ़ाना थाना क्षेत्र अंतर्गत भसाना गांव के पास बुढ़ाना रोड पर उस समय हुई जब दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच लोग मुजफ्फरनगर से आ रहे थे।

Muzaffarnagar Road Accident (Source: Social Media)
Muzaffarnagar Road Accident (Source: Social Media)

ड्राइवर मौके से फरार

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में मारे गए इदरीस (60) और साजिद (24) एक मोटरसाइकिल पर सवार थे, जबकि फरमान (26), मोमिन (25) और तीन साल की बच्ची अल्लो दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार थे। थाना प्रभारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सभी पांचों को मृत घोषित कर दिया।

Muzaffarnagar Road Accident (Source: Social Media)
Muzaffarnagar Road Accident (Source: Social Media)

पुलिस ने बताया कि बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। वाहन को जब्त कर लिया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और चालक का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

Muzaffarnagar Road Accident: लापरवाही के कारण 5 की मौत

घटना की सूचना मिलते ही एसपी देहात अक्षय संजय महादिक ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। फरार रोडवेज चालक की तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर सुभाष अत्री ने बताया कि अभी मामले की जांच जारी है। साथ ही, परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Muzaffarnagar Road Accident (Source: Social Media)
Muzaffarnagar Road Accident (Source: Social Media)

ग्रामीणों में रोडवेज चालकों की लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि सवारी भरने के चक्कर में बस चालक आए दिन ओवरटेक करते हैं। ड्राइवर की लापरवाही के कारण पांच लोगों की मौत हो गई।

ALSO READ: MCD Demolition: अवैध निर्माण के खिलाफ MCD का एक्शन, दो दिन में 34 इमारतें ढहाईं और 17 संपत्तियां सील

Rahul Kumar Rawat