उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज दावा किया कि लोकसभा चुनाव में भाजपा नीति राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन देश भर से 400 से अधिक सीटें जीत कर एक बार फिर केन्द्र में श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनायेगा।
बुंदेलखंड के महोबा में मंगलवार को एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए श्री योगी ने कहा कि यह चुनाव देश को तोड़ने ओर जोड़ने वाली विचारधारा के मध्य है।
आतंकवादियों और नक्सलवादियों के खिलाफ कोई कार्यवाही न किये जाने की बात अपने घोषणा पत्र में लाकर कांग्रेस ने साबित कर दिया है कि उनका हाथ विघटनकारी ओर राष्ट्रद्रोही तत्वों के साथ है जबकि भाजपा ने राष्ट्र की सुरक्षा, संप्रभुता और मान सम्मान से किसी प्रकार का समझौता न करने का दृढ़ निश्चय कर अपनी स्पष्ट नीतियों साफ नीयत ओर सशक्त नेतृत्व के अलावा पांच सालों में किये गए विकास कार्यो के बूते जनता के बीच पहुंची है।
दिग्विजय सिंह ने युवक से पूछा, खाते में 15 लाख आए? जवाब सुनकर सब हैरान
उन्होने कहा कि 2014 के चुनाव में मोदी का नाम था लेकिन 2019 में अब मोदी के नाम के साथ सरकार के काम भी है। आमजन ने भाजपा के कामकाज को न सिर्फ देखा है बल्कि पार्टी पर विश्वास जमाया है। देश भर से जन मानस का मिल रहा भारी समर्थन मोदी सरकार की पुनर्वापसी की उम्मीद जगा रहा है।
श्री योगी ने कहा कि सूखा प्रभावित इस क्षेत्र में पेयजल सुविधाओ की अवस्थापना के लिए 9000 करोड़ का बजट राज्य सरकार ने उपलब्ध कराया है। जिससे शीघ, ही समस्या का स्थाई समाधान होगा। करीब आधा घण्टे के संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने बुंदेलखंडवासियो से अपने भावनात्मक रिश्ते जोड़ने की कोशिश की।
उन्होंने कहा ‘‘ महोबा मेरे गुरु गोरखनाथ की तपोभूमि है। यहां का आल्हा शूरवीरता का गीत है जो रणभूमि में दुश्मन को पराजित करने का अचूक मन्त्र है। बुंदेले इस चुनाव को महासमर मानते हुए अपने मताधिकार से भ्रष्ट,चोर,लुटेरे,बेईमान प्रत्याशियो पर प्रहार करे और देश मे साफ सुथरी भ्रष्टाचार मुक्त राष्ट्रवादी सरकार गठन में अपनी भूमिका का निर्वहन करे।


Download Android App
Download iOS App



