नेपाल से चली ट्रेन अयोध्या पहुंची, जय श्रीराम के गूंजे नारे, रामलला को तिलक लगाने आए भक्त

Summary :

आज रामलला के तिलक करने के लिए यह ट्रेन अयोध्या पहुंच गई है और कई भक्तों का जत्था अयोध्या में पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंच गए है। इस दौरान ट्रेन में जय श्रीराम राम के नारे गूंजे और दोनों देशों के बीच मजबूत रिश्तों को नई पहचान मिली है।

भारत और नेपाल के बीच रिश्तों को मजबूत करने के लिए सरयू-कमला एक्सप्रेस PM मोदी और नेपाल के PM बालेंद्र शाह ने 23 नवंबर  को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। आज रामलला के तिलक करने के लिए यह ट्रेन अयोध्या पहुंच गई है और कई भक्तों का जत्था अयोध्या में पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंच गए है। इस दौरान ट्रेन में जय श्रीराम राम के नारे गूंजे और दोनों देशों के बीच मजबूत रिश्तों को नई पहचान मिली है।

अयोध्या पहुंची ट्रेन

आज सुबह सरयू-कमला एक्सप्रेस ट्रेन अयोध्या पहुंच गई है। बता दें कि यह पहली ट्रेन सेवा है जो नेपाल से अयोध्या पहुंची है। इस दौरान कई भक्त रामलला को तिलक करने और दर्शन करने पहुंचे है। अयोध्या पहुंचने के बाद स्थानीय लोगों ने फूलों से शानदार स्वागत किया और भक्तों का भी उत्साह देखने को मिला है। अब यह ट्रेन सोमवार की शाम को अयोध्या से वापस नेपाल के जनकपुर लौटेगी।

नेपाल से अयोध्या के बीच 604KM तक का सफर

नेपाल में जनकपुर धाम की एक खास आध्यात्मिक जगह के तौर पर पहचान को देखते हुए, इस ट्रेन के आने से भक्तों के लिए आना-जाना आसान होगा और भारत और नेपाल के बीच मज़बूत रिश्तों को बढ़ावा मिलेगा। भारत के रेल मंत्रालय के अनुसार जनकपुर धाम और अयोध्या कैंट के बीच लगभग 604 किलोमीटर तक का सफर है और यह बिहार और उत्तर प्रदेश के शहरी केंद्रों से होकर गुजरता है।

हफ्ते में चलेगी एक दिन ट्रेन

ट्रेन अपने टर्मिनल स्टेशनों के अलावा जयनगर, मधुबनी, शिशो, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर और अयोध्या धाम पर कमर्शियल स्टॉपेज देगी। बता दें कि यह ट्रेन हफ़्ते में एक बार चलेगी, शनिवार को नेपाल के जनकपुर धाम से चलेगी और सोमवार को अयोध्या कैंट से वापस आएगी।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।