दिल्ली में यमुना नदी में फिर एक बार उफान जनता हुई परेशान। यमुना खतरे के निशान को पार करते हुए करते हुए 206.26 मीटर पर दर्ज की गई। यमुना के बढ़ते जलस्तर के साथ लोगो की समस्याएं भी बढ़ गई है। लेकिन इस बार यमुना का सैलाब दिल्ली तक ही समित नहीं है। इस बार पानी की परेशानी गाजियाबाद और नोएडा जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रो में अधिक होती दिख रही है। जिसके पीछे की बड़ी वजह हिंडन नदी में आई बाढ़। हिंडन में बाढ़ आने से नोएडा के कई इलाकों मे पानी आ गया. आनन फानन में किसी तरह फायर की टीम ने कुछ घरों को खाली करवाया है. माना जा रहा है कि जलस्तर और बढ़ सकता है, जिसको लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है
नोएडा के सेक्टर 135 के डूब क्षेत्रों में पानी
बता दें कि कुछ दिनों पहले भी नोएडा के सेक्टर 135 के डूब क्षेत्रों में पानी आ गया था. इसके कुछ दिनों बाद जलस्तर कम हुआ तो वहां रहने वाले लोग अपने इलाकोकी ओर वापस लौटे. लेकिन आज सुबह फिर पानी बढ़ने से लोगों को अपने घरों से पलायन कर पुश्ते की तरफ सड़क पर आकर रहने को मजबूर होना पड़ा है। पिछले हफ्ते आई बाढ़ में डूबे दो युवकगौरतलब है कि 17 जुलाई को ग्रेटर नोएडा में यमुना की बाढ़ के पानी में नहाने गए 2 युवकों की डूबने से मौत हो गई थी। करीब 24 घंटे बीतने के बाद पुलिस ने एनडीआरएफ और आसपास के लोगों की मदद से दोनों युवकों के शव को बरामद किया था.
इन क्षेत्रो में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 घंटों में दिल्ली के कुछ स्थानों (राजीव चौक, आईटीओ, इंडिया गेट, लोदी रोड, नेहरू स्टेडियम लाजपत नगर), एनसीआर (गुरुग्राम) लोहारू, कोसली, महेंद्रगढ़, नारनौल (हरियाणा) पिलानी (राजस्थान) के आसपास के इलाकों में हल्की तीव्रता वाली बारिश संभावना।


Download Android App
Download iOS App



