‘कमरे में बुलाकर घूरते हैं, वीडियो कॉल पर…’ IAS पर महिला कर्मचारियों ने लगाए बड़े आरोप

Summary :

Noida IAS Officer Harassment:  उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित राज्य कर विभाग में तैनात एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पर महिला कर्मचारियों (Women Employees) ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिलाओं का कहना है कि अधिकारी उनके साथ अमानवीय व्यवहार करते हैं, उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं और गंदी भाषा का इस्तेमाल करते हैं। इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक शिकायती पत्र भेजा गया है, जिसमें यौन उत्पीड़न सहित कई संगीन आरोप शामिल हैं। ब्लैकमेल करता था IAS Officer महिला कर्मचारियों ने लिखा है कि अधिकारी पिछले चार महीनों से उन्हें धमका रहे हैं और आदेश न मानने…

Noida IAS Officer Harassment:  उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित राज्य कर विभाग में तैनात एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पर महिला कर्मचारियों (Women Employees) ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिलाओं का कहना है कि अधिकारी उनके साथ अमानवीय व्यवहार करते हैं, उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं और गंदी भाषा का इस्तेमाल करते हैं। इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक शिकायती पत्र भेजा गया है, जिसमें यौन उत्पीड़न सहित कई संगीन आरोप शामिल हैं।

ब्लैकमेल करता था IAS Officer

महिला कर्मचारियों ने लिखा है कि अधिकारी पिछले चार महीनों से उन्हें धमका रहे हैं और आदेश न मानने पर नौकरी से निकालने की बात कहते हैं। शिकायत में आरोप है कि अधिकारी कहते हैं, “मेरी बात नहीं मानोगी तो तुम्हारी नौकरी खा जाऊंगा और कटोरा पकड़वा दूंगा।”

Noida IAS Officer Harassment
Noida IAS Officer Harassment

Noida IAS Officer: ‘गंदी नजरों से घूरते हैं अधिकारी’

महिलाओं ने यह भी बताया कि अधिकारी उन्हें बार-बार अपने कमरे में बुलाकर घंटों खड़ा रखते हैं, गंदी नजरों से घूरते हैं और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। वे रात के समय फोन और वीडियो कॉल करते हैं और छिपकर वीडियो भी बनाते हैं। जो महिला इसका विरोध करती है, उसे फर्जी आरोपों में फंसाने और सस्पेंड करवाने की धमकी दी जाती है।

महिला अधिकारियों ने यह भी उल्लेख किया है कि सरकार एक ओर “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” जैसे अभियानों के तहत महिला सशक्तीकरण की बात करती है, वहीं दूसरी ओर एक वरिष्ठ अधिकारी खुद महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचा रहा है। शिकायत में मांग की गई है कि मामले की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी या राज्य महिला आयोग से कराई जाए, ताकि निष्पक्षता बनी रहे।

जांच के आदेश दिए गए

गौरतलब है कि हाल ही में राज्य कर विभाग में सात अधिकारियों को महिला उत्पीड़न के आरोपों के चलते सस्पेंड किया गया था। अब इस नई शिकायत के सामने आने से विभाग में एक बार फिर हड़कंप मच गया है। महिलाओं के पत्र को 5 अगस्त को शासन को सौंपा गया था, जिसके बाद अब मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें- Uttarakhand: 118 बॉन्ड धारक डॉक्टर ‘गायब’, नोटिस जारी, 20 लाख से 2.5 करोड़ तक की होगी वसूली

Neha Singh