योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने लोकसभा चुनाव के 7वें चरण में पूर्वांचल की तीन सीटों पर विपक्षी दलों के प्रत्याशियों को समर्थन दिया है। लोकसभा चुनाव में भाजपा से टिकट को लेकर नाराज चल रहे राजभर ने मिजार्पुर में कांग्रेस और महाराजगंज तथा बांसगांव में गठबंधन प्रत्याशियों को समर्थन देने का फैसला लिया है।
सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर ने बताया कि मिजार्पुर, महाराजगंज और बांसगांव में पार्टी के घोषित प्रत्याशियों का पर्चा खारिज होने की वजह से यह फैसला लिया गया है। अरुण राजभर ने कहा कि पर्चा खारिज होने के बाद कार्यकर्ताओं के सुझाव पर पार्टी ने कांग्रेस और गठबंधन प्रत्याशियों को समर्थन देने का फैसला लिया है।
राजभर का दावा- दे चुका हूं मंत्रिमंडल से इस्तीफा, अब भाजपा से कोई रिश्ता नही
इन तीनों सीटों पर पार्टी कार्यकर्ता भाजपा प्रत्याशी को हराने का काम करेंगे। गौरतलब है कि लोकसभा सीटों के बंटवारे को लेकर भाजपा से समझौता ना होने के बाद राजभर ने पूर्वांचल के 39 सीटों पर प्रत्याशी खड़े किए हैं, इनमें प्रधानमंत्री मोदी की संसदीय वाराणसी सीट भी शामिल है।


Download Android App
Download iOS App



