राजभर का अखिलेश पर तीखा बयान, कहा – यादव समाज से आते हैं 95 प्रतिशत अपराधी

Summary :

OP Rajbhar on Akhilesh Yadav : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा बयान देते हुए समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा 95 प्रतिशत अपराधी यादव समाज से आते हैं. उन्होंने कहा कि बाराबंकी में राजभर की गर्दन काटी, मऊ में बेटी को मार डाला. ऐसे कई मामले हैं, जिनमें यादव जाति के आरोपी थे. अपराधियों को संरक्षण देना और जाति देखकर राजनीति करना सपा का पुराना कल्चरल रहा है. 95 Criminals Yadav said OP Rajbhar : ओम प्रकाश राजभर ने कहा दरअसल, हाल में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav latest news) ने जौनपुर…

OP Rajbhar on Akhilesh Yadav : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा बयान देते हुए समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा 95 प्रतिशत अपराधी यादव समाज से आते हैं. उन्होंने कहा कि बाराबंकी में राजभर की गर्दन काटी, मऊ में बेटी को मार डाला. ऐसे कई मामले हैं, जिनमें यादव जाति के आरोपी थे. अपराधियों को संरक्षण देना और जाति देखकर राजनीति करना सपा का पुराना कल्चरल रहा है.

95 Criminals Yadav said OP Rajbhar : ओम प्रकाश राजभर ने कहा

OP Rajbhar on Akhilesh Yadav
OP Rajbhar on Akhilesh Yadav (source : social media)

दरअसल, हाल में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav latest news) ने जौनपुर मुठभेड़ पर सवाल उठाए थे. इस पर ओम प्रकाश राजभर ने हमला बोलते हुए कहा, जिस रवि यादव के समर्थन में विपक्ष बयानबाजी कर रहा है, उसके खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास समेत 23 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं. पहले अखिलेश यादव आरोपी का आपराधिक इतिहास पढ़ लें, फिर उसके बाद बयान दें.

ओपी राजभर ने आगे कहा कि पिछड़े-दलित समाज के लोगों की हत्या और उत्पीड़न होता है तो अखिलेश यादव चुप्पी साध लेते हैं, लेकिन जब आरोपी उनकी जाति का होता है तो बचाने के लिए पूरी ताकत लगा देते हैं.

UP News : जौनपुर का उठाया था मुद्दा

बता दें, जौनपुर के चर्चित दूल्हा आजाद बिंद की हत्या के आरोपी रवि यादव के एनकाउंटर के बाद राज्य में सियासत तेज हो गई थी. मंगलवार 26 मई को अखिलेश यादव ने फर्जी एनकाउंटर का मुद्दा उठाया और कहा कि सरकार पीडीए वालों का फर्जी एनकाउंटर करवा रही है.

उन्होंने कहा कि उनकी रिसर्च टीम ने योगी राज में हुए अब तक के एनकाउंटर का विश्लेषण किया और बताया कि किस जाति या मजहब के कितने अपराधियों का एनकाउंटर किया गया. इस दौरान अखिलेश यादव की रिसर्च टीम के हवाले से कहा गया कि उत्तर प्रदेश में पुलिस एनकाउंटरों को लेकर एक चौंकाने वाला आंकड़ा जारी किया है.

टीम ने दावा किया कि राज्य में अब तक सबसे ज्यादा मुसलमान एनकाउंटर में मारे गए हैं. दूसरे स्थान पर ब्राह्मण समुदाय के लोग हैं, जिनकी संख्या कुल एनकाउंटर में करीब 15 प्रतिशत बताई गई है. तीसरे स्थान पर पासी और यादव बिरादरी के लोग हैं

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।