Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

श्रीराम जन्मभूमि और संसद पर आतंकी हमले को पीएसी ने किया था विफल: CM Yogi Adityanath

Summary :

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि राज्य के प्रादेशिक सशस्त्र बल ने 2001 में संसद पर हुए हमले का मुकाबला करने में दुर्लभ बहादुरी दिखायी थी।रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री राम जन्म भूमि पर आतंकी हमले के दौरान भी पीएसी ने हमले का सफलतापूर्वक कर मुकाबला किया था। Highlights Points श्रीराम जन्मभूमि और संसद पर आतंकी हमले को लेकर सीएम योगी ने कही बड़ी बात सीएम योगी: पीएसी के जवानों ने अपनी बहादुरी और पराक्रम का प्रदर्शन किया सीएम योगी: पीएसी जवानों ने अयोध्या में भी आतंकवादी हमले को विफल किया सीएम…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि राज्य के प्रादेशिक सशस्त्र बल ने 2001 में संसद पर हुए हमले का मुकाबला करने में दुर्लभ बहादुरी दिखायी थी।रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री राम जन्म भूमि पर आतंकी हमले के दौरान भी पीएसी ने हमले का सफलतापूर्वक कर मुकाबला किया था।

Highlights Points

  • श्रीराम जन्मभूमि और संसद पर आतंकी हमले को लेकर सीएम योगी ने कही बड़ी बात
  • सीएम योगी: पीएसी के जवानों ने अपनी बहादुरी और पराक्रम का प्रदर्शन किया
  • सीएम योगी: पीएसी जवानों ने अयोध्या में भी आतंकवादी हमले को विफल किया

सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को यहां पीएसी के स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पीएसी के गौरवशाली इतिहास के बाद भी कुछ लोगों ने अपनी कुत्सित सोच के चलते प्रदेश में पीएसी की 46 कंपनियों को समाप्त कर दिया था। लेकिन , आज 33 बटालियन में 273 कंपनी पूर्णत: क्रियाशील हैं। पीएसी की उपलब्धियों का बखान करते हुए उन्होंन कहा कि 2001 में जब देश की संसद पर हमला हुआ था, तब पीएसी के जवानों ने अपनी बहादुरी और पराक्रम का प्रदर्शन किया तथा हमलावरों को मार गिराने में सफलता प्राप्त की थी। इतना ही नहीं, पीएसी जवानों ने अयोध्या में भी आतंकवादी हमले को विफल किया।

मुख्यमंत्री ने सर्वश्रेष्ठ बटालियन पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ प्लाटून ड्रिल पुरस्कार प्रदान किये तथा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों एवं मेधावी छात्रों को स्मृति चिह्न एवं नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएसी में प्रोन्नति के लिए अधिक अवसर प्रदान करने के लिए सरकार ने सशस्त्र पुलिस बल में निरीक्षकों के पदों में 184 और उप निरीक्षकों के पदों में 3,772 की वृद्धि भी की तथा विभागीय प्रोन्नति के तहत 257 उप निरीक्षक, 3558 मुख्य आरक्षी और 12,774 आरक्षी को पदोन्नति प्रदान की गई।

पूर्व की सरकार में बनाए माहौल को ख़राब कर रही है सुक्खू सरकार : जय राम ठाकुर

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

SHARE.

Desk Team

google-partner