Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

PM Modi पहुंचेंगे मथुरा, Shri Krishna जन्मस्थान का करेंगे दर्शन

Summary :

PM Modi Visit In Mathura: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मथुरा के दौरे पर पहुंचेंगे।बता दें इस दौरान पीएम मोदी ‘ब्रज रज उत्सव’ में शामिल होंगे। जहां वो कृष्ण की भक्त मीराबाई पर डाक टिकट और सिक्का जारी करेंगे।पीएम मोदी आज पहली बार श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर के दर्शन करने जा सकते हैं।इस दौरान उनके साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े बीजेपी के नेता मौजूद रहेंगे। PM Modi आज पहुंचेंगे Mathura Shri Krishna जन्मस्थान का करेंगे दर्शन ब्रज रज उत्सव में होंगे शामिल PM Modi CM Yogi सहित तमाम नेता रहेंगे मौजूद आपको बता दें प्रधानमंत्री आज दोपहर 3.50…

PM Modi Visit In Mathura: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मथुरा के दौरे पर पहुंचेंगे।बता दें इस दौरान पीएम मोदी ‘ब्रज रज उत्सव’ में शामिल होंगे। जहां वो कृष्ण की भक्त मीराबाई पर डाक टिकट और सिक्का जारी करेंगे।पीएम मोदी आज पहली बार श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर के दर्शन करने जा सकते हैं।इस दौरान उनके साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े बीजेपी के नेता मौजूद रहेंगे।

  • PM Modi आज पहुंचेंगे Mathura
  • Shri Krishna जन्मस्थान का करेंगे दर्शन
  • ब्रज रज उत्सव में होंगे शामिल PM Modi
  • CM Yogi सहित तमाम नेता रहेंगे मौजूद

आपको बता दें प्रधानमंत्री आज दोपहर 3.50 बजे आगरा एयरपोर्ट पहुंचेगे।इसके बाद हेलीकॉप्टर के जरिए मथुरा जाएगा। जहां 4.15 बजे उनका हेलीकॉप्टर सेना परिसर में हेलीपैड पर उतरेगा। प्रधानमंत्री कार से होते हुए सबसे पहली श्री कृष्ण जन्मस्थान जाएंगे और भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन पूजन करेंगे।इसके साथ पीएम मोदी ब्रज रज उत्सव में 4.30 बजे से शाम 7.30 तक करीब तीन घंटे तक रहेंगे। इस दौरान मथुरा से बीजेपी सांसद हेमा मालिनी मीराबाई पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत करेंगी। पीएम मोदी यहां मीराबाई के जन्मोत्स समारोह में उनके नाम का डाक टिकट और एक स्मारक सिक्का जारी करेंगे। इसके बाद वो यहां आए लोगों को संबोधित करेंगे।
कृष्ण नगरी को पेंटिंग से सजाया गया
PM Modi Visit In Mathura: दरअसल, पीएम मोदी के आगमन को लेकर मथुरा प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कृष्ण नगरी को पेंटिंग से सजाया गया है। बुधवार को प्रमुख सड़कों की धुलाई भी की गई थी। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगभग 15 आईपीएस , 30 एडिशनल एसपी, 60 डीएसपी, 125 इंस्पेक्टर और पूरे प्रदेश से लगभग 1500 पुलिसकर्मी मथुरा में तैनात रहेंगे. 14 कंपनी पीएसी, 4 कंपनी पैरामिलिट्री, एसपीजी, एनएसजी स्नाइपर भी तैनात रहेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner