आगरा मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का लोकार्पण बुधवार को कोलकाता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से करेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ताजमहल मेट्रो स्टेशन से आगरा मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मुख्यमंत्री योगी ताजमहल मेट्रो स्टेशन से ताज ईस्ट गेट मेट्रो स्टेशन तक आगरा मेट्रो में सफर करेंगे। 7 मार्च से आम जनता के लिए मेट्रो सेवा का संचालन शुरू हो जाएगा।
Highlights
- आगरा मेट्रो के प्रथम कॉरिडोर
- 7 मार्च से आम जनता आगरा मेट्रो ट्रेन में सफर कर सकेगी
- पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुअली करेंगे लोकार्पण
यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के उप महाप्रबंधक, जनसंपर्क पंचानन मित्र ने बताया कि आगरा मेट्रो के प्रथम कॉरिडोर में कुल 14 स्टेशन हैं, जिनमें से प्रायोरिटी कॉरिडोर के 6 स्टेशनों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसमें ताज पूर्वी गेट, कैप्टन शुभम गुप्ता, फतेहाबाद रोड मेट्रो स्टेशन एलिवेटेड और ताजमहल, आगरा किला, मनोकामेश्वर मेट्रो स्टेशन भूमिगत हैं।अभी इन 6 मेट्रो स्टेशन के बीच ही आगरा मेट्रो ट्रेन का संचालन किया जाएगा। 6 मार्च को सुबह 10 बजे पीएम मोदी कोलकाता से वर्चुअल माध्यम से आगरा मेट्रो रेल का लोकार्पण करेंगे। सीएम योगी ताजमहल मेट्रो स्टेशन से आगरा मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे। इस दौरान सीएम योगी अतिथियों के साथ ताजमहल मेट्रो स्टेशन से आगरा मेट्रो में सवार होकर ताज ईस्ट गेट मेट्रो स्टेशन तक जाएंगे।
7 मार्च से आम जनता आगरा मेट्रो ट्रेन में सफर कर सकेगी
सफर के दौरान सीएम योगी ताजमहल का दीदार भी करेंगे। 7 मार्च से आम जनता आगरा मेट्रो ट्रेन में सफर कर सकेगी। इसके लिए उन्हें 10 रुपए से 30 रुपये तक प्रति यात्री किराया देना होगा। आगरा मेट्रो का संचालन सुबह 6 से रात 10 बजे तक होगा। उप महाप्रबंधक, जनसंपर्क पंचानन मित्र ने बताया कि आगरा मेट्रो के लोकार्पण को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। लोकार्पण समारोह के लिए ताजमहल, फतेहाबाद रोड, शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता, ताज ईस्ट गेट मेट्रो स्टेशन सहित सभी 6 मेट्रो स्टेशन को सजाया और संवारा जा रहा है।
लाइव प्रसारण एलईडी के माध्यम से सभी स्टेशन पर
आगरा मेट्रो लोकार्पण समारोह का लाइव प्रसारण एलईडी के माध्यम से सभी स्टेशन पर किया जाएगा। आगरा मेट्रो परियोजना की कुल लागत 8,379 करोड़ रुपए है। मेट्रो के 30 किलोमीटर लंबे दो कॉरिडोर होंगे। कुल 27 स्टेशन बनेंगे, जिसमें 20 एलिवेटेड और 7 भूमिगत होंगे।
प्रथम कॉरिडोर 14 किमी (ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा तक) और द्वितीय कॉरिडोर 16 किमी (आगरा कैंट स्टेशन से कालिंदी विहार तक) हैं। आगरा मेट्रो में 973 यात्री सफर कर सकेंगे। मेट्रो में बेहतरीन ब्रेक सिस्टम है। इससे विद्युत का उत्पादन होगा। मेट्रो ट्रेन कोच में 25 सीसीटीवी और बेहतरीन डिस्प्ले बोर्ड लगा है। आगरा मेट्रो ट्रेन पब्लिक एड्रेस सिस्टम से लैस है। आगरा मेट्रो का संचालन पीएसी डिपो में बने कंट्रोल रूम से होगा।


Download Android App
Download iOS App



