PM Narendra Modi 23 नवंबर को जाएंगे मथुरा, संत मीराबाई जन्मोत्सव समारोह में होंगे शामिल

Summary :

23 नवंबर को प्रधानमंत्री Narendra Modi उत्तर प्रदेश के मथुरा के दौरे पर जाएंगे। मथुरा में पीएम मोदी संत मीराबाई जन्मोत्सव समारोह में सम्मिलित होंगे। भगवान कृष्ण की भक्त और कवयित्री मीराबाई की 525वीं जयंती मनाने के लिए मथुरा में ‘संत मीराबाई जन्मोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मथुरा दौरा 23 नवंबर को संत मीराबाई जन्मोत्सव समारोह में होंगे शामिल 525वीं जयंती पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में होन्हे शामिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मथुरा दौरे को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय ने बयान जारी कर बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 23 नवंबर, 2023 को शाम 4:30 बजे उत्तर…

23 नवंबर को प्रधानमंत्री Narendra Modi उत्तर प्रदेश के मथुरा के दौरे पर जाएंगे। मथुरा में पीएम मोदी संत मीराबाई जन्मोत्सव समारोह में सम्मिलित होंगे। भगवान कृष्ण की भक्त और कवयित्री मीराबाई की 525वीं जयंती मनाने के लिए मथुरा में ‘संत मीराबाई जन्मोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मथुरा दौरा
  • 23 नवंबर को संत मीराबाई जन्मोत्सव समारोह में होंगे शामिल
  • 525वीं जयंती पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में होन्हे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मथुरा दौरे को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय ने बयान जारी कर बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 23 नवंबर, 2023 को शाम 4:30 बजे उत्तर प्रदेश स्थित मथुरा में संत मीराबाई की 525वीं जयंती मनाने के लिए आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। साथ ही, प्रधानमंत्री संत मीरा बाई के सम्मान में एक स्मारक टिकट और सिक्का भी जारी करेंगे।

इसके अलावा वे इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। यह कार्यक्रम संत मीराबाई की स्मृति में पूरे साल चलने वाले कार्यक्रमों की शुरुआत का प्रतीक भी होगा। संत मीराबाई भगवान कृष्ण के लिए अपनी भक्ति के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने कई भजनों और छंदों की रचना की, जो आज भी लोकप्रिय हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team