हरमोहन यादव की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम को संबोधित करेंगे पीएम

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व राज्यसभा सदस्य हरमोहन सिंह यादव की 10वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को आयोजित कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व राज्यसभा सदस्य हरमोहन सिंह यादव की 10वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को आयोजित कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री की भागीदारी किसानों, पिछड़े वर्गों और समाज के अन्य वर्गों के लिए दिवंगत नेता के महान योगदान को सम्मानित करती है।
 दिग्गज दिवंगत नेता  हरमोहन यादव का सियासी सफर 
प्रादेशिक Archives data-lazy-src=
मुलायम सिंह यादव, चरण सिंह के बेहद करीबी रहे हरमोहन यादव
हरमोहन सिंह यादव के चौधरी चरण सिंह और राम मनोहर लोहिया के साथ घनिष्ठ संबंध थे। उन्होंने आपातकाल का विरोध किया और किसानों के अधिकारों के लिए प्रदर्शन करने पर जेल भी गए। वह समाजवादी पार्टी के एक अहम नेता थे और मुलायम सिंह यादव के साथ उनके बहुत करीबी संबंध थे। चौधरी चरण सिंह के निधन के बाद, हरमोहन यादव ने ही यादव महासभा के नेता के रूप में मुलायम सिंह यादव का नाम प्रस्तावित किया था।
सिख दंगों में पीड़ीत सिखों को अपने आवास में दी जगह
1984 के सिख विरोधी दंगों से छह साल पहले, हरमोहन सिंह यादव और उनका परिवार एक नए स्थान पर रहने गए थे, जहां अधिकतर आबादी सिख थी। 1984 के दंगों के दौरान यादव अपने बेटे सुखराम के साथ घर पर थे, उसी दौरान स्थानीय सिख उनके घर शरण मांगने गए और यादव परिवार ने उन्हें हमलावरों के तितर-बितर होने या उनकी गिरफ्तारी होने तक हमले से बचाने के लिए शरण दी।
सिखों को बचाने पर सरकार ने शौर्य चक्र से किया था सम्मानित 
तत्कालीन राष्ट्रपति आर वेंकटरमन ने सिखों के जीवन की रक्षा करने के लिए यादव को 1991 में शौर्य चक्र से सम्मानित किया था, जो वीरता, साहसिक कार्य या आत्म-बलिदान के लिए दिया जाने वाला सैन्य सम्मान है।
 

Desk Team