Mau में 50 हजार के इनामी बदमाश अजीत उर्फ सिंटू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Summary :

घोसी रोडवेज बस अड्डे के पास से 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मऊ में पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को घोसी रोडवेज बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिला मऊ के पुलिस अधीक्षक आदेश के अनुपालन में जिले के वांछित जिला बदर व इनामी अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

इसी संयुक्त अभियान के क्रम में लखनऊ एसटीएफ और घोसी थाना पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को घोसी रोडवेज बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अजीत उर्फ सिंटू के रूप में हुई है।

अधिकारी ने आगे बताया कि अजीत घोसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुनापार का निवासी है। अपराधी मुकदमा संख्या 93/2023, धारा 363, 366, 376(3), 368 आईपीसी व 16/17 पॉक्सो एक्ट में वांछित था। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट भेजा गया है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से पुलिस ने बलात्कार समेत विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित अपराधी के साथ गई एक नाबालिग लड़की को बचाया था। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बीते सोमवार को बताया था कि नाबालिग लड़की सोशल मीडिया के माध्यम से आरोपी से मिली थी।

लड़की 27 फरवरी को समयपुर बादली से लापता हुई थी। आरोपी एक नाबालिग से बलात्कार के मामले में वांछित था। समयपुर बादली थाने में 18 नवंबर 2024 को इस घटना के संबंध में केस दर्ज किया गया था।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.