कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने यहां ट्यूमर से जूझ रही एक नाबालिग बच्ची के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। लड़की के माता-पिता ने शुक्रवार को प्रियंका से संपर्क किया और अपनी बेटी के इलाज का खर्च वहन करने में असमर्थता जताई।
प्रियंका ने तत्काल पार्टी के नेताओं राजीव शुक्ला, हार्दिक पटेल और मोहम्मद अजहरुद्दीन से संपर्क किया और उन्हें बच्ची को दिल्ली स्थित एम्स में ले जाने का बंदोबस्त करने का निर्देश दिया।
शुक्ला ने बच्ची, उसके माता-पिता, अजहरुद्दीन और पटेल को अपने छह सीट वाले चार्टर विमान से दिल्ली भेजा, जबकि वह बाद में ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुए। कांग्रेस नेता जितेंद्र तिवारी ने कहा कि वह दिल्ली के एम्स में प्रियंका निजी तौर पर बच्ची के इलाज का ख्याल रखेंगी।


Download Android App
Download iOS App



