मायावती के BJP को समर्थन वाले बयान पर बोलीं प्रियंका-इसके बाद भी कुछ बाकी है

Summary :

बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) प्रमुख मायावती ने एमएलसी के चुनाव में समाजवादी पार्टी को हारने के लिए बीजेपी को समर्थन देने वाले बयान पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि इसके बाद भी कुछ बाकी है?

बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) प्रमुख मायावती ने एमएलसी के चुनाव में समाजवादी पार्टी को हारने के लिए बीजेपी को समर्थन देने वाला बयान दिया। उनके इस बयान पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने निशाना साधते हुए कहा,  क्या इसके बाद भी कुछ बाकी रह गया है। 
प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीटर पर मायावती के बयान का वीडियो साझा करते हुए कहा, इसके बाद भी कुछ बाकी है? इस पहले भी प्रियंका मायावती को इशारों-इशारों में ‘बीजेपी का अघोषित प्रवक्ता’ बता चुकी हैं। गौरतलब है कि मायावती ने अपने कुछ विधायकों के पाला बदलने की अटकलों के बीच गुरुवार को समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला।


उन्होंने कहा, भविष्य में विधान परिषद और राज्यसभा चुनाव में सपा के उम्मीदवारों को हराने के लिए उनकी पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ेगी तथा जरूरत पड़ी तो बीजेपी या किसी अन्य पार्टी के प्रत्याशी को समर्थन देगी। एक बयान में उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि आगामी विधान परिषद चुनाव में सपा के दूसरे उम्मीदवार को हराने के लिए बसपा पूरी ताकत लगाएगी। 

Desk Team