स्वतंत्रता सेनानी अशफाक उल्लाह खान की जयंती के मौके पर उन्हें याद करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को कहा कि अशफाक और राम प्रसाद बिस्मिल ने न सिर्फ साथ मिलकर देश के लिए कुर्बानी दी, बल्कि इंसानियत का पाठ भी पढ़ाया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ”अशफ़ाक उल्ला खान और राम प्रसाद बिस्मिल… दोनों की कहानी आपने सुनी होगी तथा आज के समय में इस कहानी को कहना और जरुरी है। आज अशफ़ाक उल्ला खान का जन्मदिन है।

प्रियंका ने कहा, ” अशफ़ाक और बिस्मिल शाहजहाँपुर के रहने वाले थे। दोनों यह जानते थे कि उनके धर्म अलग-अलग हैं। दोनों यह समझते थे कि उनके कई सारे रीति-रिवाज अलग-अलग हैं। लेकिन दोनों ने साथ मिलकर देश के लिए क़ुर्बानी दी और इंसानियत का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा, ”अशफ़ाक-बिस्मिल की एकता को सलाम और दोनों स्वतंत्रता सेनानियों को शत शत नमन।”


Download Android App
Download iOS App



