कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को मतदाताओं से अपील की कि वे ऐसी राजनीति लायें जो उनकी समस्याओं की बात करे और उनका हल करे । प्रियंका ने फतेहपुर में एक चुनावी जनसभा में कहा, ”ऐसी राजनीति लायें जो आपकी समस्याओं की बात करे, उसे हल करे।”
उन्होंने मतदाताओं से कहा, ”राजनीति को बदलिये, सिर्फ अपने क्षेत्र के लिए नहीं, अपनी जरूरतों के लिए नहीं बल्कि अपने बच्चों के भविष्य को मजबूत बनाने के लिए और देश को बचाने के लिए।” प्रियंका ने वोटरों से कहा, ”झूठ की राजनीति एवं नकारात्मक राजनीति को परे कीजिए ।”
उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति जमीनी राजनीति नहीं है। उसका जनता से ताल्लुक नहीं है। भाजपा हवा में उड़ रही है। प्रियंका ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान और नौजवान प्रताड़ित है तथा महिलाएं असुरक्षित हैं ।
PM मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार : प्रियंका
पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए प्रियंका ने कहा कि इनको ये सनक है, मेरे परिवार के बारे में ही बात करते रहते हैं। 50% इनका जो चुनावी भाषण होता है यही होता है की नेहरू जी ने क्या किया, इंदिरा गांधी ने क्या किया। लेकिन ये नहीं बताएंगे की 5 साल में इन्होने क्या किया।
प्रियंका गांधी ने कहा, ”आज जनता के लिए नहीं, उद्योगपतियों को आगे बढ़ाने के लिए नीतियां बनाई जा रही हैं। बनारस गई तो पता चला कि प्रधानमंत्री गांव नहीं जाते हैं। इस सरकार ने रोजगार घटाने का काम किया है। सरकार ने मनरेगा को पूरी तरह से बंद कर दिया है।”
उन्होंने कहा, ”गांव का किसान अन्ना जानवरों से परेशान हैं, भ्रमण के दौरान लोग खुद कहते हैं दीदी हमें बचा लीजिए। किसानों की खेती जब चरी जा रही थी, चौकीदारी कहां चली गई। भाजपा की राजनीति हवा में है, जनता से इनका कोई जुड़ाव नहीं रहता है।”
प्रियंका ने कहा, ”चुनाव के समय इनके नेता पाकिस्तान की बात करते हैं। चुनाव के समय पर झूठ बोलने वालों को जनता सबक सिखाए। वोट आपका अधिकार है, हथियार है, इसका इस्तेमाल सोच-समझकर करें।”
प्रियंका गांधी ने अभिनेता अक्षय कुमार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साक्षात्कार लिए जाने पर बुधवार को निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह हमेशा विदेशों में दिखाई देते हैं, और बड़े-बड़े अभिनेताओं से इंटरव्यू भी करवाते हैं। उल्लेखनीय है कि बुधवार को टीवी चैनलों पर फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार के साथ नरेंद्र मोदी की बातचीत का प्रसारण हुआ है।


Download Android App
Download iOS App




