कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरूवार को कहा कि उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव जाति संप्रदाय के आधार पर नहीं बल्कि विकास और जनता से जुड़े मुद्दों पर लड़ा जाना चाहिए। बुलंदशहर में सिंकदराबाद, अनूपशहर और स्याना में प्रियंका गांधी वाड्रा ने डोर टू डोर प्रचार किया। इस दौरान बड़ी तादाद में समर्थकों ने फूल बरसा कर उनकी हौसलाफजाई की।
जाति, धर्म के मुद्दे पर नहीं लड़े जाने चाहिए चुनाव
प्रियंका ने कहा “यूपी विधानसभा चुनाव जाति धर्म पर नहीं बल्कि जनता से जुड़े मुद्दों पर लड़ा जाना चाहिये। जनता के जो मुद्दे हैं वही उठने चाहिये और उन पर ही चर्चा की जानी चाहिये। क्या सड़के बनायी है, क्या शिक्षा के लिये शिक्षण संस्थान बनाये हैं। सेहत की सुविधायें क्या दी हैं। जनता यही सुनना चाहती है और चुनाव इन्ही मुद्दों पर होना चाहिये।’’ उन्होने कहा ‘‘मेरा यही कहना है कि जाति और संप्रदाय पर आधारित चुनाव नहीं लड़े जाने चाहिये और जनता भी यही चाहती है कि नेता उसके पास आये, उसकी समस्या को जाने और उसका निराकरण करें।’’
प्रियंका विकास के मुद्दे पर कर रही सरकार का घेराव
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस की तरफ से विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ने की बात कही गयी है। इससे पहले प्रियंका गांधी ने नॉएडा में चुनाव प्रचार के दौरान उत्तरप्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, सरकार 80-20 फीसदी की बात कर रही है, लेकिन सरकार यह क्यों नहीं बता रही है कि कितने फीसदी युवा बेरोजगार बेठे हुए हैं? शिक्षा के बजट में जितने फीसदी पैसे खर्च हुए हैं वो पहले से कम क्यों हो गए हैं? कितना फीसदी पैसा सेहत की सुविधाओं पर खर्च करेंगे?


Download Android App
Download iOS App



