कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कोरोना से निपटने के लिए सप्ताहांत में दो दिन के लिए लॉकडाउन लगाने के फैसले को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार पर मंगलवार को निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सोमवार को 1,664 नए मामले सामने आए हैं और इस तरह के कदम महामारी को रोकने में सक्षम नहीं हैं।
प्रियंका ने ट्वीट किया, कल लॉकडाउन का बेबी पैक समाप्त हुआ और कल ही यूपी में कोरोना के 1664 नए केस आ गए। साफ है इस तरह के कदम कोरोना की रोकथाम नहीं कर पा रहे और टेस्टिंग, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग पर लापरवाही हो रही है। या फिर लॉकडाउन का ये बेबी पैक कोरोना रोकथाम के लिए नहीं, किसी और चीज के लिए किया गया था।
कल लॉकडाउन का बेबी पैक समाप्त हुआ और कल ही यूपी में कोरोना के 1664 नए केस आ गए।
साफ है इस तरह के कदम कोरोना की रोकथाम नहीं कर पा रहे और टेस्टिंग, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग पर लापरवाही हो रही है।
या फिर लॉकडाउन का ये बेबी पैक कोरोना रोकथाम के लिए नहीं, किसी और चीज के लिए किया गया था। pic.twitter.com/MysQjgWNFm
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 14, 2020
उत्तर प्रदेश में सोमवार को कोरोना के 1,664 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में कुल कोरोना मामलों की संख्या 38,130 हो गई और मृतकों की कुल संख्या 955 हो चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



