उच्चतम न्यायालय में राफेल मामले में दाखिल पुनर्विचार याचिका खारिज होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राहुल गांधी से देश की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग करते हुए उन्हें झूठ बोलने की मशीन बताया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राफेल मामले को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी से देश की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘‘राहुल गांधी माफी मांगों, कांग्रेस पार्टी माफी मांगों’’ जमकर नारे लगाए। जिला मुख्यालय पर एकत्रित भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हाथ में ध्वज लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में जुलूस निकालकर राहुल गांधी के झूठ बोलने पर सर्वोच्च न्यायालय से फटकार की जनता के बीच चर्चा करने के साथ राफेल लड़कू विमान की कीमत एवं निर्णय प्रक्रिया में बरती गई पारदर्शिता में प्रधानमंत्री नरेंद मोदी को मिली क्लीन चिट की भी चर्चा की।
बेरोजगारी, मंदी और कृषि संकट को लेकर 30 नवंबर को ‘भारत बचाओ रैली’ करेगी कांग्रेस
इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए महानगर भाजपा अध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने कहा कि देश की रक्षा से जुडा अहम मसले राफेल मामलें में कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी ने देश की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी के खिलाफ पिछले लोकसभा चुनाव में दुष्प्रचार कर देश की जनता को धोखा देने और राष्ट्र की सुरक्षा खतरे में डालने का महापाप किया है जिसके लिए कांग्रेस पार्टी और उसके नेता राहुल गांधी को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।
उन्होंने राहुल गांधी को झूठ बोलने की मशीन बताया। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी का व्यवहार और संस्कार सदैव अमर्यादित रहा है कांग्रेस पार्टी मर्यादा हीन राजनीति का पर्याय है और विधवा विलाप करना कांग्रेस की पुरानी आदत है।


Download Android App
Download iOS App



