रायबरेली (उप्र) : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘चौकीदार’ ने अमेठी और रायबरेली के लोगों के रोजगार और कारखानों की ‘चोरी’ की है।
राहुल ने यहां एक जनसभा में कहा, ”नरेन्द्र मोदी रिक्त पड़ी 22 लाख सरकारी नौकरियों को भरना नहीं चाहते थे।”
जिन्ना वाले बयान पर शत्रुघ्न सिन्हा ने दी सफाई, बोले- गलती से निकल गया था नाम
नोटबंदी और जीएसटी पर मोदी सरकार को आड़े हाथ लेते हुए राहुल ने कहा कि पिछले 70 साल में नोटबंदी और गब्बर सिंह टैक्स (जीएसटी) जैसी मूर्खता किसी ने नहीं की।
उन्होंने लोगों से सवाल किया, ”अनिल अंबानी, नीरव मोदी, विजय माल्या, ललित मोदी कहां हैं … जेल में या बाहर ।”


Download Android App
Download iOS App



