भारत में रेप के मामले दिन-प्रतिदिन सामने आ रहे है। लड़किया दुष्कर्म का शिकार हो रही है। इस बीच उत्तर प्रदेश में जनपद बदायूं के थाना मुजरिया क्षेत्र के एक गांव में खेत पर जा रही किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने खेत में खींच कर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। परिजनों ने मामले की तहरीर पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना मुजरिया क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला किसान शुक्रवार को अपने खेत पर गया था। सुबह 9 बजे उसकी 20 वर्षीय बेटी अपने पिता के पास खेत पर जा रही थी। कोहरे के चलते अकेला देखकर गांव के ही रहने वाले विपिन कुमार ने उसको दबोच लिया और पड़ोस के सरसों के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। युवती ने शोर मचाया किंतु आसपास के खेतों में कोई मौजूद नहीं था इसलिए कोई मदद को ना आ सका। उसने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी बात बताई। परिजनों की तहरीर पर थाना मुजरिया में दुष्कर्म की धाराओं में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया की खेत पर जा रही एक युवती के साथ दुष्कर्म की घटना की तहरीर परिजनों द्वारा दी गई थी। जिस पर तत्काल मुकदमा दर्ज करा कर किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया। रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



