उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों में गिरावट हो रही है। इस बीच योगी सरकार ने वीकेंड कर्फ्यू के दौरान पूजा स्थलों को खुला रखने का निर्णय लिया है। कोरोना महामारी के मद्देनजर धार्मिक स्थलों के अंदर 5 से अधिक भक्त उपस्थित नहीं हो सकते हैं। धार्मिक स्थल में कोविड-19 के नियमों का पालन करना होगा। इससे पहले, सरकार ने धार्मिक स्थलों को केवल सोमवार से शुक्रवार तक काम करने की अनुमति दी थी।
एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, ऐसे स्थानों के परिसर के क्षेत्र के आधार पर, अधिकतम 50 व्यक्तियों को अंदर जाने की अनुमति थी।एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि सप्ताहांत में औद्योगिक इकाइयों को भी काम करने की अनुमति दी जाएगी।
उन्होंने कहा, “सरकार ने जहां सोमवार से ज्यादातर जगहों को खोल दिया है, वहीं सप्ताहांत पर कर्फ्यू लगाया जाएगा जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोविड संक्रमण की दर कम रहे। हालांकि, इन दो दिनों के दौरान धार्मिक स्थलों और औद्योगिक इकाइयों को खोलने की अनुमति दी जाएगी। पुलिस को चाहिए कि विनम्र और सहानुभूतिपूर्ण रहें। यह भी सुनिश्चित करेगा कि किसी भी स्थान पर अनावश्यक भीड़ न हो।’


Download Android App
Download iOS App



