आरएसएस-भाजपा गरीबों की प्रगति नहीं चाहते : मायावती

Summary :

मुस्लिम और अन्य धार्मिक अल्पसंख्यक थोड़ा-बहुत इसलिए सुरक्षित हैं क्योंकि डॉ. बी आर अंबेडकर ने संविधान के तहत उन्हें अधिकार प्रदान किए थे। 

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने शुक्रवार को कहा कि आरएसएस और भाजपा देश में गरीबों की प्रगति नहीं चाहते हैं। वह नागपुर से बसपा-समाजवादी पार्टी गठबंधन के उम्मीदवार मोहम्मद जमाल और रामटेक सीट से उम्मीदवार सुभाष गजभिये के लिए आयोजित एक रैली में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश में सपा और राष्ट्रीय लोकदल के साथ उनकी पार्टी का गठबंधन शानदार परिणाम हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि देश में मुस्लिम और अन्य धार्मिक अल्पसंख्यक थोड़ा-बहुत इसलिए सुरक्षित हैं क्योंकि डॉ. बी आर अंबेडकर ने संविधान के तहत उन्हें अधिकार प्रदान किए थे।

Desk Team