UP : नतीजों से पहले EVM पर बवाल, नकवी बोले-हार से पहले EVM विलाप मंडली का हाहाकार

Summary :

वाराणसी सहित कई जगहों पर विपक्ष ने ईवीएम बदलने के आरोप लगाए। विपक्ष के इन आरोपों पर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि हार से पहले ही विपक्ष ने ईवीएम को लेकर हाहाकार शुरू कर दिया।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों की मतगणना कल होनी है, लेकिन उससे पहले ही ईवीएम को लेकर विवाद शुरू हो गया है। वाराणसी सहित कई जगहों पर विपक्ष ने ईवीएम बदलने के आरोप लगाए। विपक्ष के इन आरोपों पर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि हार से पहले ही विपक्ष ने ईवीएम को लेकर हाहाकार शुरू कर दिया। 
केंद्रीय मंत्री नकवी ने कहा, EVM विलाप मंडली का हार से पहले हाहाकार शुरू हो गया है। कभी इन्होंने चुनाव आयोग पर सवाल खड़े किए, कभी अधिकारियों पर सवाल खड़े किए। उनको कभी इस बात का अहसास ही नहीं हुआ कि जनता उनके साथ क्या करने वाली है।

ओपी राजभर ने BJP पर लगाया EVM में गड़बड़ी करने का आरोप, कहा- हमारे गठबंधन से घबरा गई है पार्टी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वाराणसी समेत कई जगहों पर ईवीएम के साथ गड़बड़ी होने के आरोप लगाए। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि स्वयं अपने वोट की सुरक्षा करें। अखिलेश के इस फरमान के बाद विपक्षी दल के लोगों ने मतगणना स्थलों पर डेरा डाल दिया।
वाराणसी में विपक्ष द्वारा ईवीएम में गड़बड़ी के आरोपों पर चुनाव आयोग के पर्यवेक्षकों और प्रत्याशियों की मौजूदगी में सभी ईवीएम मशीनों की जांच कराई गई। जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि सभी कंट्रोल यूनिट, बैलट यूनिट और वीवीपैट की निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में जांच करायी गयी। इस दौरान अधिकतर प्रत्याशी और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे और मेज पर रखकर सभी 20 ईवीएम (जिनको लेकर विवाद हुआ था)की जांच कराई गयी।

Desk Team