अयोध्या : संभावित आतंकी हमले की खुफिया सूचनाओं के बाद अयोध्या में सुरक्षा को और बढ़ा दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के कार्यालय ने बरेली, कानपुर और प्रयागराज क्षेत्रों के अतिरिक्त निदेशक जनरलों (एडीजी) से 100 कांस्टेबलों की पहचान करने के लिए कहा है, जो ‘सुयोग्य, ईमानदार और स्वच्छ छवि वाले’ हों।
डीजीपी कार्यालय ने एडीजी से यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि चयनित पुलिसकर्मी अयोध्या के निवासी न हों। ये कांस्टेबल आगामी एक साल तक अयोध्या में प्रमुख मंदिरों के आसपास तैनात रहेंगे। सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या मामले में प्रतिदिन हो रही सुनवाई के मद्देनजर क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाया जा रहा है। इसके साथ ही कश्मीर में अनुच्छेद 370 को रद्द करने को लेकर पाकिस्तान और आतंकी संगठनों से बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए भी यह फैसला लिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



