‘बाहुबली’ अतीक़ अहमद का बेटा असद समेत शूटर गुलाम का किया गया एनकाउंटर

Summary :

माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और उमेश पाल हत्याकांड में शूटर असद का एनकाउंटर कर दिया गया है।

माफिया अतीक अहमद के बेटे और उमेश पाल हत्याकांड में शूटर असद का एनकाउंटर कर दिया गया है। इसके साथ ही शूटर मोहम्मद गुलाम भी मारा गया। झांसी में यूपी एसटीएफ के डिप्टी एसपी नवेंदु और डिप्टी एसपी विमल की अगुवाई में पांच लाख के इनामी असद और मोहम्मद गुलाम को ढेर कर दिया गया है। दोनों के पास से पुलिस को हथियार मिला है। 
अतीक अहमद और अशरफ को आज कोर्ट में पेश किया जा रहा
Atiq Ahmed Updates: अतीक और अशरफ की आज कोर्ट में होगी पेशी, उमेश पाल  हत्याकांड में पुलिस मांगेगी रिमांड-Atiq Ahmed Live Updates Atique Ahmed and  ashraf convoy reached Naini Jail today ...
एक तरफ उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद और अशरफ को आज कोर्ट में पेश किया जा रहा है। दूसरी तरफ यूप पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई। यूपी एसटीएफ ने झांसी में अतीक अहमद के बेटे असद को ढेर कर दिया है। इसके साथ ही उमेश पाल की दिनदहाड़े हत्या करने वाला मोहम्मद गुलाम भी मारा गया है। 
प्रयागराज में राजूपाल हत्याकांड में गवाह उमेश पाल की हत्या
Video : राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की हत्या का सीसीटीवी फुटेज आया  सामने - Cctv Footage Of The Murder Of Raju Pal Murder Witness Umesh Pal  Surfaced - Amar
गौरतलब है कि 24 फरवरी को प्रयागराज में राजूपाल हत्याकांड में गवाह उमेश पाल की हत्या कर दी गई थी। उमेश पाल जब अपने घर जा रहे थे, तब गली के बाहर कार से निकलते वक्त उन पर शूटरों ने फायरिंग कर दी थी। इस दौरान बम भी फेंके गए थे। इस हमले में उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनर्स की मौत हो गई थी।

Desk Team