लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल मचाने वाले उन्नाव के कथित बलात्कार मामले का जायजा लेने के लिये आज पार्टी की महिला पदाधिकारियों की पांच सदस्यीय तथ्यान्वेषी टीम गठित की। सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने यहां बताया कि उन्नाव की रहने वाली एक लड़की द्वारा भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और उनके भाइयों पर सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाये जाने और कल पुलिस हिरासत में उसके पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की घटना का जायजा लेने के लिए पांच सदस्यीय दल गठित किया गया है। उन्होंने बताया कि सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष गीता सिंह की अगुआई वाला यह तथ्यान्वेषी दल कल उन्नाव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करेगा।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पड़े पंजाब केसरी अख़बार


Download Android App
Download iOS App



