यूपी में सुबह टहलने गए सपा नेता बिजली यादव की गोली मारकर हत्या

Summary :

मऊ जिला के मुहम्मदाबाद गांव में रविवार सुबह टहलने गए समाजवादी पार्टी (सपा) के एक स्थानीय नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक बिजली यादव पूर्व ग्रामप्रधान थे।

मऊ जिला के मुहम्मदाबाद गांव में रविवार सुबह टहलने गए समाजवादी पार्टी (सपा) के एक स्थानीय नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक बिजली यादव पूर्व ग्रामप्रधान था। वह सुबह टहलने गया था, जहां बाइकसवार हमलावरों ने उस पर गोलियों की बौझार कर दी। 
इसके बाद मृतक के सैकड़ों समर्थक घटनास्थल पर इकट्ठे हो गए और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। एफआईआर दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि जांच शुरू हो चुकी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिजली यादव की हत्या पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह हत्या प्रदेश की बिगड़ती कानून-व्यवस्था का एक और सबूत है। 

Desk Team