सपा नेत्री गार्गी पटेल पर उनके घर पर जानलेवा हमला, लगातार ढाई मिनट तक पीटते रहे दबंग, कारोबार से जुड़ा है मामला

Summary :

SP Mahila Morcha District President Gargi Patel : उत्तर पदेश से हैरान कर देने वाली वीडियो सामने आई है जहां सपा के चंदौली जिले की महिला मोर्चा सभा की जिलाध्यक्ष गार्गी पटेल पर जानलेवा हमला हुआ है. फूटेज काफी बर्बर है जिसमें कुछ लोग मिल कर महिला को बुरी तरह से पीट रहे हैं. ढाई मिनट तक पीटते रहे दबंग फूटेज में देखा जा सकता है, सपा नेता के घर पर दबंग घुस कर जानलेवा हमला करते हैं. इस दौरान दबंग उनके बाल पकड़कर घसीटते दिखाई देते हैं. काफी देर तक वे लगातार लात घुसे चलाते दिखाई देते हैं. वहीं…

SP Mahila Morcha District President Gargi Patel : उत्तर पदेश से हैरान कर देने वाली वीडियो सामने आई है जहां सपा के चंदौली जिले की महिला मोर्चा सभा की जिलाध्यक्ष गार्गी पटेल पर जानलेवा हमला हुआ है. फूटेज काफी बर्बर है जिसमें कुछ लोग मिल कर महिला को बुरी तरह से पीट रहे हैं.

ढाई मिनट तक पीटते रहे दबंग

SP Mahila Morcha District President Gargi Patel
SP Mahila Morcha District President Gargi Patel

फूटेज में देखा जा सकता है, सपा नेता के घर पर दबंग घुस कर जानलेवा हमला करते हैं. इस दौरान दबंग उनके बाल पकड़कर घसीटते दिखाई देते हैं. काफी देर तक वे लगातार लात घुसे चलाते दिखाई देते हैं. वहीं एक आदमी लोगे की रोड से बेरहमी से हमला करते दिखाई देता है. यह पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देती है.

फुटेज घर का आँगन जैसा दिखाई देता है, जहां काले रंग की कार भी खड़ी है और चारपाई लगाईं लगाई गई है. घटना के दौरान 4 से 5 लोग जिसमें 2 महिलाएं शामिल हैं हमला करते दिखाई देती हैं वहीँ 2 पुरुष लगातार लात घुसे चलाते दिखाई देते हैं. एक व्यक्ति इस दौरान हमलावरों को रोकते भी दिखाई देते हैं.

कारोबार से जुड़ा विवाद

SP Mahila Morcha District President Gargi Patel
SP Mahila Morcha District President Gargi Patel

हालांकि गार्गी पटेल का सीधा आरोप है कि यह जानलेवा हमला जमीन के कारोबार और पैसों के पुराने विवाद से जुड़ा हुआ है. उन्होंने आरोप लगाया कि प्यारे लाल यादव के बेटे अमित यादव, मनोज यादव, उनकी पत्नी और बेटी ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है. इतना ही नहीं, सपा नेत्री ने अपनी ही पार्टी के एक अन्य नेता सिद्धांत जायसवाल पर इस हमले की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है.

5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गार्गी पटेल के भाई ने प्यारे मामा की पत्नी, बेटी और दो बेटों के खिलाफ मुगलसराय कोतवाली में नामजद तहरीर दी है. पुलिस ने कुल 5 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है. फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है. बताया जा रहा है, घटना के बाद गार्गी पटेल को तुरंत जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है. इसके बावजूद फुटेज के आधार पर स्थानीय पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।