Kaushambi Storm Havoc: कल उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में खराब मौसम का असर देखने को मिला। जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के दूनी तिवारी गांव में देर रात तेज आंधी-तूफान और बारिश से काफी नुकसान हुआ है। तेज आंधी के कारण एक पुराना नीम का पेड़ कच्चे मकान पर गिर गय, जिससे मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई।
Uttar Pradesh storm deaths: टीन शेड गिरने से दूसरी मौत (Kaushambi Rain Deaths)

बता दें कि हादसे के दौरान घर में माया देवी (28), उनकी बेटी श्वेता (5) और बेटा अनुभव (4) सो रहे थे। जैसे ही पेड़ मकान पर गिरा, उसी समय मकान पूरी तरह से टूट गया। जिसमें तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में उनका एक आठ साल का बेटा अंकुश गंभीर रूप से घायल हो गया है।
यही नहीं, पास के पैंसा कोतवाली क्षेत्र में स्थित शाखा पहाड़पुर गांव में भी मौसम का भीषण प्रभाव देखने को मिला। जहां घर में सो रहे युवक (चंद्रभान) के ऊपर अचानक टीन शेड गिर गया। टीन की चपेट में आने से उनकी भी मौके पर ही जान चली गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
DSP JP Pandey: प्रशासन और ग्रामीणों ने क्या कहा?
हादसे के बाद गांव समेत आस-पास के क्षेत्र में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत से मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला। नुकसान का जायज़ा लेने के लिए एक प्रशासनिक टीम भी गांव पहुंच गई है। DSP JP Pandey ने बताया कि तूफ़ान की वजह से हुई इस घटना में 3 लोगों की जान चली गई और एक बच्चा घायल हो गया। इस दुखद हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। वहीं हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


Download Android App
Download iOS App




