Drishyam 3 Box Office Day 8: साउथ सिनेमा के महानायक मोहनलाल एक बार फिर अपनी सबसे मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ (Drishyam 3) के जरिए दर्शकों के दिमाग से खेल रहे हैं। सिनेमाघरों में कदम रखते ही इस फिल्म ने जो तहलका मचाया था। जीतू जोसेफ के डायरेक्शन में बनी इस सस्पेंस फिल्म ने सिर्फ 8 दिनों में ही कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसकी ताबड़तोड़ कमाई देखकर बॉलीवुड के बड़े-बड़े मेकर्स भी हैरान रह गए हैं।
वीकेंड बीतने के बाद जहां अमूमन फिल्में ढेर हो जाती हैं, वहीं जॉर्जकुट्टी के दिमाग की तरह इस फिल्म की कमाई की रफ्तार भी हर किसी को हैरान कर रही है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने रिलीज के 8वें दिन भारतीय और विदेशी बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ का खेल खेला है।
Drishyam 3 Box Office Day 8: जाने 8वें दिन देश में कमाए कितने करोड़

आमतौर पर सोमवार से गुरुवार के बीच फिल्मों की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिलती है, लेकिन ‘दृश्यम 3‘ के साथ ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ। फिल्म ने अपने पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर 15.85 करोड़ रुपये की शानदार शुरुआत की थी। इसके बाद पहले हफ्ते में देश के अंदर कुल 75.30 करोड़ रुपये का तगड़ा नेट बिजनेस समेटा गया।
अब बात करें इसके आठवें दिन (दूसरे गुरुवार) की, तो शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 6.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इस मामूली गिरावट के बावजूद घरेलू बाजार में फिल्म की कुल नेट कमाई अब 81.80 करोड़ रुपये हो चुकी है, जबकि भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन लगभग 94.91 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है। सबसे ज्यादा कमाई इसके गढ़ यानी केरल से हो रही है, जहां सिर्फ आठवें दिन 5.55 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन आया है। इसके अलावा कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलुगु राज्यों से भी फिल्म को बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है।
Drishyam 3 200 Crore Worldwide: समंदर पार फिल्म ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

सबसे हैरान करने वाली बात तो यह है कि ‘दृश्यम 3’ को भारत से ज्यादा विदेशों में पसंद किया जा रहा है। विदेशों में रहने वाले भारतीय और सिनेमा प्रेमी जॉर्जकुट्टी के परिवार की इस नई कहानी को देखने के लिए थिएटर्स में टूट पड़े हैं।
आठवें दिन भी विदेशी बाजारों से इस फिल्म की झोली में करीब 5.50 करोड़ रुपये आए। इसी के साथ ‘दृश्यम 3’ ने ओवरसीज (विदेशों) में 103 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन पार कर लिया है। किसी भी मलयालम फिल्म के लिए महज 8 दिनों के भीतर विदेशी धरती पर 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करना एक बहुत ही दुर्लभ और ऐतिहासिक रिकॉर्ड माना जा रहा है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और अमेरिका (USA) जैसे देशों में यह फिल्म नए रिकॉर्ड बना रही है।
Drishyam 3 Day 8 Net Collection India: जल्द बनेगी इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी मलयालम फिल्म

घरेलू और विदेशी दोनों बाजारों की धांसू कमाई को मिला दिया जाए, तो ‘दृश्यम 3’ का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 197.91 करोड़ रुपये (लगभग 200 करोड़ रुपये) हो चुका है। इस छप्परफाड़ कमाई के साथ फिल्म ने मलयालम सिनेमा की कई बड़ी फिल्मों को धूल चटा दी है। फिल्म ने टोविनो थॉमस की मशहूर फिल्म ‘2018’ के 181 करोड़ रुपये के लाइफटाइम रिकॉर्ड को काफी पीछे छोड़ दिया है।
ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस दूसरे वीकेंड में यह फिल्म बेहद आसानी से ‘मंजुम्मेल बॉयज’ (Manjummel Boys) और ‘थुडाराम’ (Thudarum) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पछाड़कर इतिहास की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म बन जाएगी। मोहनलाल ने इस महा-सफलता पर दर्शकों का शुक्रिया अदा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “तीन फिल्में, तीन अध्याय, एक अटूट बंधन। जॉर्जकुट्टी और उसके परिवार के साथ चलने के लिए आप सभी का धन्यवाद।”


Download Android App
Download iOS App




