Karan Johar ने इंस्टाग्राम पर Shah Rukh, Alia और Kareena को क्यों किया अनफॉलो? वजह जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश, खुद फिल्ममेकर ने खोला राज

Summary :

Karan Johar Instagram Unfollow: करण जौहर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी फिल्मों से ज्यादा सितारों के साथ अपनी गहरी दोस्ती और बॉलीवुड की अंदरूनी गॉसिप्स को लेकर फेमस रहते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया है जिसने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। करण जौहर ने अचानक सोशल मीडिया पर एक ऐसा कदम उठाया जिसके बाद हर कोई सिर्फ एक ही सवाल पूछ रहा है कि- आखिर भाई, ऐसा क्या हुआ जो करण जौहर ने अपने ही सबसे करीबी दोस्तों को धोखा दे दिया? उन्होंने बिना किसी को बताए शाहरुख खान, करीना कपूर और अपनी सबसे…

Karan Johar Instagram Unfollow: करण जौहर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी फिल्मों से ज्यादा सितारों के साथ अपनी गहरी दोस्ती और बॉलीवुड की अंदरूनी गॉसिप्स को लेकर फेमस रहते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया है जिसने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है।

करण जौहर ने अचानक सोशल मीडिया पर एक ऐसा कदम उठाया जिसके बाद हर कोई सिर्फ एक ही सवाल पूछ रहा है कि- आखिर भाई, ऐसा क्या हुआ जो करण जौहर ने अपने ही सबसे करीबी दोस्तों को धोखा दे दिया? उन्होंने बिना किसी को बताए शाहरुख खान, करीना कपूर और अपनी सबसे लाडली आलिया भट्ट तक को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो (Unfollow) कर दिया है। इंटरनेट पर कयासों का बाजार गर्म है कि आखिर इन पक्के दोस्तों के बीच अचानक ऐसा क्या हो गया? चलिए आपको बताते हैं इस चौंकाने वाले कदम के पीछे की असली कहानी।

Karan Johar Instagram Unfollow: इन बड़े दिग्गजों को किया अनफॉलो, प्रियंका चोपड़ा अभी भी लिस्ट में शामिल

karan johar
Karan Johar Instagram Unfollow( Source : Social Media) 

सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखने वाले फैंस ने कल अचानक नोटिस किया कि करण जौहर के इंस्टाग्राम अकाउंट की ‘फॉलोइंग लिस्ट’ काफी छोटी हो गई है। जब फैंस ने अंदर जाकर देखा, तो वो दंग रह गए। करण जौहर ने अपने अजीज दोस्त शाहरुख खान, अपनी मुंहबोली बेटी और एक्ट्रेस आलिया भट्ट, बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर खान, मलाइका अरोड़ा, अनन्या पांडे, कार्तिक आर्यन और यहां तक कि अपने पुराने दोस्त और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा को भी अनफॉलो कर दिया है।

हैरानी की बात यह है कि जहां उन्होंने इंडस्ट्री के इतने बड़े नामों को अपनी लिस्ट से हटा दिया, वहीं ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अभी भी उनकी फॉलोइंग लिस्ट में बरकरार हैं। इस समय करण जौहर के इंस्टाग्राम पर करोड़ों फैंस हैं, लेकिन वह खुद सिर्फ 78 लोगों को ही फॉलो कर रहे हैं। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की बातें करने लगे और इसे ‘बॉलीवुड की नई अनबन’ का नाम देने लगे।

Karan Johar Digital Detox: “इसे नेशनल न्यूज मत बनाओ…”– करण जौहर ने गुस्से में कही ये बात

Karan Johar Digital Detox
Karan Johar Digital Detox ( Source : Social Media)

जब सोशल मीडिया पर यह बात  फैल गई और मीडिया में खबरें बनने लगीं, तो करण जौहर का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने चुप रहने के बजाय खुद सामने आकर इस पर अपनी सफाई दी है। करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, “यह एक डिजिटल डिटॉक्स (Digital Detox) है!! मैं इंस्टाग्राम पर अपना समय और एनर्जी बचाने के लिए सभी को अनफॉलो कर रहा हूं!!”

करण जौहर यहीं नहीं रुके, उन्होंने इस बात को तूल देने वाले लोगों और मीडिया पर भी निशाना साधा। उन्होंने गुस्से में आगे लिखा, “भगवान के लिए, इसे देश की सबसे बड़ी खबर यानी नेशनल न्यूज मत बनाओ… कृपया क्लिकबैट (Clickbait) के लिए कोई और मुद्दा ढूंढो! यह बेहद मामूली बात है।” करण जौहर के इस बयान से साफ है कि सितारों के बीच कोई झगड़ा नहीं हुआ है, बल्कि वह सिर्फ सोशल मीडिया से थोड़ी दूरी बनाना चाहते हैं।

Karan Johar Latest News: ‘चांद मेरा दिल’ के फ्लॉप होने का गुस्सा या सिर्फ सोशल मीडिया से दूरी?

Karan Johar Latest News
Karan Johar Latest News ( Source : Social Media)

 

बॉलीवुड के जानकार इस पूरे मामले को करण जौहर की रीसेंट रिलीज फिल्म से भी जोड़कर देख रहे हैं। हाल ही में करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने अपने पहले दिन देशभर में महज 2.90 करोड़ रुपये का बिजनेस किया, जो कि बेहद डिप्रेसिंग है। इसके अलावा फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से भी काफी खराब रिव्यूज मिले हैं।

कहा जा रहा है कि फिल्म के खराब परफॉरमेंस और लगातार मिल रही ट्रोलिंग की वजह से करण जौहर ने मानसिक शांति के लिए यह ‘डिजिटल डिटॉक्स’ करने का फैसला लिया है ताकि वह सोशल मीडिया के निगेटिव माहौल से दूर रहकर अपनी आने वाली फिल्मों जैसे आयुष्मान खुराना की ‘उड़ता तीर‘ और कार्तिक आर्यन की ‘नागज़िला‘ पर ध्यान लगा सकें।

Read More: KSBKBT 2 May 2026 Spoiler Alert: Rio की गिरफ्तारी तो बस शुरुआत थी… नीयति के हाथ लगी Karan-Nandini की..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।