KSBKBT 2 May 2026 Spoiler Alert: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इस समय दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। शो में हर दिन आने वाले नए-नए मोड़ फैंस की धड़कनें बढ़ा रहे हैं। लेकिन अब कहानी में एक ऐसा भूचाल आने वाला है, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि कैसे पूरा परिवार बिखरने की कगार पर आ गया है।
एक तरफ जहाँ घर की मुखिया तुलसी ने कानून का साथ देते हुए अपनों को ही सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है, वहीं दूसरी तरफ एक पुरानी तस्वीर ने पूरे परिवार की नींव हिलाकर रख दी है। आइए आपको बताते हैं इस आने वाले महा-ट्विस्ट की पूरी कहानी।
KSBKBT 2 May 2026 Spoiler Alert: खुशबू के आरोपों से घिरा रियो, तुलसी ने खुद बुलाया पुलिस बल

कहानी में असली ड्रामा तब शुरू होता है जब खुशबू रोते हुए रियो (रियांश) पर बेहद गंभीर आरोप लगाती है। खुशबू का कहना है कि जिस शख्स ने उसके साथ बदतमीजी की, उसने वही परफ्यूम लगाया था जो इस वक्त रियो ने लगाया हुआ है। खुशबू की बात सुनते ही नंदिनी भी गुस्से में आ जाती है और कहती है कि जैसा बाप, वैसा ही बेटा निकला।
तभी पार्थ भी बहती गंगा में हाथ धोते हुए रियो के खिलाफ गवाही दे देता है। पार्थ बताता है कि सफर के दौरान जब उसकी आँख खुली, तो रियो अपनी सीट पर नहीं था। जब वह वापस आया तो उसके कपड़े कीचड़ से सने हुए थे। हालांकि, रियो अपनी सफाई में गिड़गिड़ाता है और कहता है कि वह सिर्फ पानी और चिप्स लेने उतरा था, ट्रेन छूटने की वजह से वह कैब लेकर आया और बारिश में फिसलने से उसके कपड़े गंदे हो गए। लेकिन तुलसी किसी की नहीं सुनती और सच का साथ देते हुए रियो को पुलिस के हवाले कर देती है। रियो हैरान होकर कहता है, “क्या ऐसा होता है परिवार?“
KSBKBT 2: अपनों के खिलाफ खड़ी हुई नीयति, तुलसी ने दिया इंसाफ का भरोसा

रियो की गिरफ्तारी होते ही घर में मातम और गुस्से का माहौल बन जाता है। देव, साहिल और नकुल जैसे घर के बाकी सदस्य रियो का बचाव करते हैं और कहते हैं कि वह पूरे रास्ते उनके साथ था। लेकिन सबसे बड़ा गुस्सा नीयति का फूटता है। रियो को जेल जाता देख नीयति टूट जाती है और पूरे परिवार के सामने हाथ जोड़कर रोने लगती है।
नीयति गुस्से में सबको खरी-खोटी सुनाते हुए कहती है कि जब उसने मदद मांगी थी, तो किसी ने उसका साथ नहीं दिया। यह परिवार सिर्फ नाम का है। वह सीधे तौर पर ‘मम्मी जी‘ (तुलसी) को इसका जिम्मेदार ठहराती है और कहती है कि यहाँ आकर उसने सबसे बड़ी गलती की। दूसरी तरफ, डरी-सहमी खुशबू को तसल्ली देते हुए तुलसी कहती है कि इस घर को हमेशा सच सुनने की आदत रही है। अगर रियो गुनहगार है, तो उसे सजा मिलकर ही रहेगी।
KSBKBT 2 Latest Episode: एक पुरानी फोटो ने उड़ाए नीयति के होश, सामने आया करण-नंदिनी का राज

बात सिर्फ रियो की गिरफ्तारी तक ही सीमित नहीं रहती, बल्कि असली तमाशा तो अब शुरू होने वाला है। सीरियल में आगे दिखाया जाएगा कि रोती-बिलखती नीयति के हाथ अचानक परिवार की कुछ पुरानी तस्वीरें लग जाती हैं। वह भारी मन से उन तस्वीरों को पलट ही रही होती है कि अचानक उसके हाथ एक ऐसी तस्वीर लगती है जिसे देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक जाती है।
यह तस्वीर किसी और की नहीं, बल्कि करण और नंदिनी की शादी की है। इस शादी के सच से नीयति अब तक पूरी तरह अनजान थी। करण और नंदिनी की शादी का यह काला सच सामने आते ही नीयति के होश उड़ जाते हैं। अब देखना बेहद दिलचस्प होगा कि रियो को जेल भेजने और इस पुरानी तस्वीर सामने आने के बाद ‘क्योंकि…’ के इस परिवार में कौन सा नया तूफान आता है।


Download Android App
Download iOS App




